Gulab Jamun Recipe: आलू से सिर्फ नमकीन डिश नहीं, अब बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन

gulab jamun recipe (ai image)
Gulab Jamun Recipe: आज हम आपको आलू से एक खास रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. आलू से पराठा और चिप्स नहीं, आलू से गुलाब जामुन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.
Gulab Jamun Recipe: आज तक आपने आलू से बनी कई नमकीन रेसिपी बनाई और खाई होंगी, जैसे आलू के पराठे, चाट, टिक्की या सब्जी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आलू से एक लाजवाब मिठाई बन सकती हैं? जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक खास रेसिपी, आलू के गुलाब जामुन. ये मिठाई ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में इतनी स्वादिष्ट है कि एक बार चखने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं इस लेख में घर पर आलू के गुलाब जामुन बनाने के बारे में.
गुलाब जामुन की सामग्री
- उबले हुए आलू – 2 (मध्यम आकार)
- मावा (खोया) – आधा कप (वैकल्पिक)
- मैदा – 2-3 चम्मच
- सूजी – 2 चम्मच (कुरकुरा पन के लिए)
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- तेल – तलने के लिए
- चीनी – 2 कप
- पानी – आधा कप
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- केसर के धागे – 4-5
यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई
यह भी पढ़ें: Chicken Salad Recipe: डाइट में लाएं स्वाद, फिट रहने के लिए बनाएं हेल्दी चिकन सलाद
गुलाब जामुन की विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब चीनी घुल जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें.
- इसे 6-7 मिनट तक उबालें जब तक चाशनी न बन जाए और गैस बंद कर दें.
- अब उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें, फिर उसमें मावा, मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा डालें.
- सभी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंध लें. आटे को 10 मिनट ढककर रख दें.
- अब छोटे-छोटे इससे गोले बना लें. फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें.
- अब बने हुए जामुन को सुनहरा होने तक धीरे-धीरे तलें.
- तले हुए गुलाब जामुन को गरम चाशनी में 1-2 घंटे के लिए भिगो दें.
- तैयार हुए गुलाब जामुन को गरम या ठंडे परोसें, सजाने के लिए इसके ऊपर से पिस्ता-बादाम डालें.
यह भी पढ़ें: Sattu Recipe: बाजार से नहीं, अब घर आसानी से बनाएं शुद्ध चना सत्तू
यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










