ePaper

Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

Updated at : 04 May 2025 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
masala peanuts

masala peanuts (ai image)

Masala Peanuts: क्या आपको भी शाम में चाय के कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने को मन करता है? तो ऐसे में आज हम आपको मूंगफली मसाला बनाने के बारे में बताने जा रहें है.

विज्ञापन

Masala Peanuts: शाम को जब चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है, तब आपके लिए मूंगफली मसाला बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना बहुत ही आसान है सतह ही इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. आप इसे पार्टी, त्योहार या घर आए मेहमानों के लिए भी बहुत आसानी से कम समय में बना सकते हैं. ये मसाला मूंगफली अगर अपने बना लिया तो बच्चों और बड़ों सबको बहुत लाजवाब लगेगी. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में मूंगफली मसाला बनाने की विधि जो हर बार चाय के साथ आपके मूड को बना देगी. 

मसाला मूंगफली बनाने की सामग्री

  • कच्ची मूंगफली – 1 कप
  • बेसन – आधा  कप
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा  चम्मच 
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – 2–3 चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Chicken Salad Recipe: डाइट में लाएं स्वाद, फिट रहने के लिए बनाएं हेल्दी चिकन सलाद

मसाला मूंगफली बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में मूंगफली लें, फिर इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला और नमक डालें.

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Upma Recipe: रोटी खा खाकर हो गए हैं बोर, तो मिनटों में तैयार करें टेस्टी उपमा, ये है आसान विधि

  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें.
  • मूंगफली को गैस की धीमी आंच पर कुरकुरी और सुनहरी होने तक तलें. 
  • इसके बाद तली हुई मूंगफली को पेपर पर निकालें क्योंकि ज्यादा तेल जो है वो निकल जाएं. 
  • अब इसे ठंडी होने पर टाइट डिब्बे में भर दें और इसे चाय या के साथ शाम के स्नैक्स में खाएं.
विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola