Upma Recipe: रोटी खा खाकर हो गए हैं बोर, तो मिनटों में तैयार करें टेस्टी उपमा, ये है आसान विधि

Upma ( ai image)
Upma Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में उपमा बनाने के बारे में बताने जा रहें है. जिसे आप घर में बिना किसी झंझट के आसानी से बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
Upma Recipe: दक्षिण भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध पकवान उपमा है, जो कि पूरे भारत में लोकप्रिय है. यह खाने में हल्का मसालेदर, पौष्टिक और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जो खासतौर पर सुबह के समय या हल्की भूख लगने पर बहुत पसंद किया जाता है. उपमा का स्वाद हल्का मसालेदार होता है, जो सभी उम्र के लोगों को जरूर पसंद आता है. इसके अलावा, इसे बनाने में समय भी नहीं लगता है. उपमा में आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी.
उपमा बनाने की सामग्री
- सूजी – 1 कप
- तेल या घी – 2 चम्मच
- सरसों – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
- करी पत्ता – 8-10
- कटी हुई सब्जियां (गाजर, मटर और टमाटर) – 1 कप
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 2 कप
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- हरा धनिया – सजावट के लिए
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन
उपमा बनाने की विधि
- सबसे पहले सूजी को हल्की आंच पर अच्छे से भून लें.
- अब एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें सरसों के दाने डालें.
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और प्याज डालकर अच्छे से भूनें.
- अब इसमें कटी हुई सारी सब्जियां डालकर थोड़ी देर तक पकने दें. इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और उसमें नमक डालकर उबालें.
- उबाल आने पर सूजी को धीरे-धीरे डालकर और लगातार चलाते रहें.
- अब इसे ढककर 2-3 मिनट तक पकने दें क्योंकि सूजी अच्छे से पानी सोख लें.
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Mango Lassi: गर्मी में राहत का देसी इलाज, घर पर बनाएं ठंडी-मीठी मैंगो लस्सी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










