Sattu Recipe: बाजार से नहीं, अब घर आसानी से बनाएं शुद्ध चना सत्तू 

Updated:
विज्ञापन
sattu recipe

sattu recipe (ai image)

Sattu Recipe: बाजार में सत्तू आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बने सत्तू की बात ही अलग है. ऐसे में आज हम आपको घर पर आसानी से चना सत्तू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.

विज्ञापन

Sattu Recipe: सत्तू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर को ताकत और थकान होने से से बचाता हैं. ये भुने हुए चने को पीसकर तैयार किया जाता है. जिसे हम घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में चना सत्तू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होगी. 

घर पर चना सत्तू बनाने की सामग्री

  • साबुत चना (काला चना) – 1 कप 

यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स

घर पर चना सत्तू बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चना को अच्छे से धोकर साफ करें. फिर इसे धूप में कुछ देर के लिए सूखने दें. 
  • इसके बाद अब एक भारी कढ़ाई में नमक को डालकर गरम करें. 
  • इसके बाद उसमें चना डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 10–15 मिनट तक भूनें. 
  • चना हल्का कुरकुरा और भूरे रंग हो जाने के बाद निकाल लें. 
  • अगर आप इसका छिलका हटाना चाहते हैं, तो भुने हुए चनों को हल्के हाथ से मसलें और फिर छलनी से छिलका अलग कर लें. 
  • अब भुने हुए चनों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें.
  • फिर इसे एक महीन छलनी से छान लें, जिससे ये फाइन सत्तू बन जाए. 
  • अब तैयार है आपका घर में बना हुआ सत्तू. इसे आप एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. 
  • इस सत्तू को आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola