ePaper

Laddu Gopal Pooja : रोज सुबह ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Updated at : 07 Feb 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Unique Krishna Names For Babies

Unique Krishna Names For Babies

Laddu Gopal Pooja : जानिए लड्डू गोपाल की पूजा करने के सही तरीके जो न केवल आपके जीवन में सुख-शांति लाएंगे बल्कि किस्मत का बंद ताला भी खोल देंगे.

विज्ञापन

Laddu Gopal Pooja : अगर आप भी अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो लड्डू गोपाल की पूजा एक सरल और प्रभावी तरीका हो सकती है. सुबह की शुरुआत भगवान कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा से करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि मिलती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहे तो जानें कुछ खास उपाय जो आपकी सुबह की पूजा को और भी प्रभावशाली बना सकते हैं.

  • घंटी बजाकर करें भगवान का आह्वान : सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान कृष्ण की घंटी बजाकर पूजा की शुरुआत करें. यह संकेत है कि भगवान का स्वागत किया जा रहा है.
  • नए और साफ कपड़े पहनाएं : लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें नए, साफ-सुथरे कपड़े पहनाएं.यह भगवान के प्रति सम्मान का प्रतीक है.
  • स्नान से पहले न हो भोग : लड्डू गोपाल को भोग लगाने से पहले उनका स्नान कराना जरूरी है.इससे शरीर और आत्मा दोनों शुद्ध होते हैं.
  • साफ प्लेट में लगाएं भोग : भोग देने के लिए हमेशा साफ और पवित्र प्लेट का उपयोग करें. इससे आपकी पूजा और भोग को पुण्य मिलेगा.
  • पर्दा लगाकर करें ध्यान : भोग लगाने के बाद भगवान कृष्ण के सामने पर्दा लगाएं और फिर घंटी बजाएं. यह प्रक्रिया ध्यान और श्रद्धा के साथ भगवान को अर्पित भोग का संकेत है.
  • भोग के बर्तन की सफाई करें : भोग देने के बाद भगवान के बर्तन को अच्छे से साफ करना न भूलें. यह पूजा में सच्ची श्रद्धा और सम्मान दर्शाता है.

Also Read : Laddu Gopal Dream Meaning : सपने में अगर आते हैं लड्डू गोपाल, तो जानें क्या मिलते हैं शुभ संकेत

Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola