Homemade Chaat Masala: अब आसानी से घर पर ही तैयार करें मजेदार चाट मसाला, जो खाने के स्वाद को बढ़ा दे
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 May 2025 5:28 PM
Chaat Masala Recipe ( AI generated image)
Homemade Chaat Masala: अगर आप कुछ स्पेशल बना रहे हैं और चाट मसाले की जरूरत है और आपको पता चले की घर पर चाट मसाला नहीं है तो फिर समझ नहीं आता क्या किया जाए. इस परेशानी से बचने के लिए आप घर पर ही चाट मसाला तैयार कर सकते हैं.
Homemade Chaat Masala: चाट मसाला का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है और कुछ चटपटा खाने की इच्छा होती है. चाट मसाला किचन में मसालों में एक आम मसाला है. कई बार चाट मसाला खत्म हो जाता है और फिर समझ नहीं आता क्या किया जाए. आप आसानी से चाट मसाला को बना सकते हैं. चाट मसाला का इस्तेमाल चाट, दही रायता और छाछ में गर्मियों में खासकर होता है. घर पर बना चाट मसाला का स्वाद ऐसा है कि आप बाहर के चाट मसाले को भूल जाएंगे.
चाट मसाला बनाने की सामग्री ( Ingredients For Chaat Masala)
- धनिया के बीज- 4 बड़े चम्मच
- जीरा- 2 चम्मच
- सूखी अदरक- 1
- काली मिर्च- एक चम्मच
- आमचूर पाउडर – 3 बड़े चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2
- काला नमक- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हींग- चुटकीभर
- चीनी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Fruit Raita Recipe: दही और फलों का कूल कॉम्बो, ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल
चाट मसाला बनाने की विधि
- सबसे पहले आप कढ़ाई में धनिया को भुन लें. इस प्लेट में निकाल लें. अब जीरा को भुन लें. आप काली मिर्च को भी रोस्ट कर दें. इसमें आप सुखी लाल मिर्च को भी डाल दें. लाल मिर्च को अंत में डालें और फिर इन मसालों को ठंडा होने दें.
- अब इन चीजों को ठंडा कर लें. अब आप सूखी अदरक को इन चीजों के साथ मिक्स करें और मिक्सी में फाइन पाउडर कर लें.
- अब इसमें आप काला नमक, नमक और आमचूर पाउडर को भी मिक्स कर दें. हींग और चीनी के पाउडर को भी इसमें मिक्स कर दें.
- इस तरीके से आप आसानी से चाट मसाला को घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसको आप बनाने के बाद एक डिब्बे में बंद कर के स्टोर कर सकते हैं. अब जब भी जरुरत हो घर पर बने चाट मसाला का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Veg Burger Recipe: बच्चों का फेवरेट वेज बर्गर, अब घर पर ही बनाएं टेस्टी रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










