ePaper

Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल

Updated at : 02 May 2025 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Shahi Bhindi

Shahi Bhindi ( AI generated image)

Shahi Bhindi: गर्मी के दिनों में भिंडी की सब्जी का सेवन आम तौर पर किया जाता है. अगर आप भी भिंडी की सिंपल सब्जी खा कर बोर हो चुके हैं तो आप शाही भिंडी को बनाएं. भिंडी की ये स्पेशल सब्जी आपके खाने को और भी खास बना देगी.

विज्ञापन

Shahi Bhindi: भिंडी की सब्जी को बनाने के लिए अगर आप कोई नया तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आएगी. शाही भिंडी का स्वाद ऐसा होता जो सब के मन को पसंद आता है. संडे के लंच को स्पेशल बनाने के लिए आप शाही भिंडी को जरूर ट्राई करें. 

शाही भिंडी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Shahi Bhindi)

  • भिंडी- 10- 12
  • तेल- तलने के लिए
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 पेस्ट बना लें
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काजू- 8-10 भीगे हुए
  • मलाई या फ्रेश क्रीम – 3-4 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच फेंटा हुआ
  • तेल या घी- 2-3 चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- आधा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला

शाही भिंडी बनाने की विधि (Shahi Bhindi Recipe)

  • भिंडी को सबसे पहले धो लें. भिंडी को आप बड़े टुकड़ों में काटें. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और भिंडी को फ्राई करें. फ्राई की हुई भिड़ी को निकाल कर रख दें. 
  • अब काजू से पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें इसमें कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट को डालकर भुने. अब टमाटर के पेस्ट को भी डाल दें. इसे भी कुछ देर के लिए पकाएं. अब इसमें आप हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर और नमक को मिक्स कर दें. 
  • काजू के पेस्ट को भी डाल कर पकाएं. इसमें अब फेंटा हुआ दही और कसूरी मेथी को भी मिक्स कर दें. इसे आपको कम आंच पर पकाना है. इस मिश्रण को आपको तेल छोड़ने तक पकाना है. अब इस मिश्रण में भिंडी को मिक्स कर दें. इसमें आप गरम मसाला को मिक्स कर दें और 5 मिनट तक पकाएं. इसके ऊपर आप मलाई या फ्रेश क्रीम को डालें. 

यह भी पढ़ें: Nan Khatai Recipe: घर पर बनाएं नरम और कुरकुरी नान खटाई, बिना ओवन के आसान स्टेप्स में

यह भी पढ़ें: Steamed Dal Tikki: तले-भुने को कहें बाय-बाय, बनाएं स्टिम्ड दाल टिक्की, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले!

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola