Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 Apr 2025 4:00 PM

विज्ञापन

dahi shimla recipe ( AI generated image)

Dahi Shimla Recipe: रोटी या चावल के साथ कुछ नया और अलग करना चाहते हैं ट्राई तो गर्मियों में बनाएं दही शिमला की रेसिपी. इस रेसिपी का स्वाद सभी लोगों का दिल जीत लेगा और सब लोग आपकी तारीफ भी करेंगे. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं दही शिमला बनाने की विधि के बारे में.

विज्ञापन

Dahi Shimla Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बनी रेसिपी का सेवन अक्सर किया जाता है. अगर आप भी कुछ रिच फ्लेवर की रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो आप दही शिमला को आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा होता है कि लोगों को लगेगा की आपने रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया है. तो आइए जानते हैं दही शिमला की रेसिपी को बनाने के तरीके के बारे में.

दही शिमला बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Dahi Shimla)

  • दही- 1 कप 
  • प्याज- 2 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच  
  • शिमला मिर्च- 2 
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल 
  • हरा धनिया

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Leftover Roti Roll: बच्चे कतराते हैं रोटी खाने से तो ये तरीका अपनाएं, बार-बार बनाने की करेंगे जिद

दही शिमला बनाने की रेसिपी (Dahi Shimla Recipe)

  • दही शिमला बनाने के लिए शिमला मिर्च को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. आप 1 प्याज को भी छोटे टुकड़ों में काट लें और बचे हुए प्याज को बारीक काट लें.
  • ताजी दही को अच्छे से फेंट लें. इस अलग रख दें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें आप जीरा को डाल दें. अब बारीक कटा प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को डालकर भुने. अब इसमें आप प्याज के टुकड़ों और शिमला मिर्च को फ्राई होने के लिए डाल दें. 
  • अब इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और हल्दी को डालकर अच्छे से फ्राई करें. अब इसमें आप दही को डाल दें और लगातार इसे चलाते रहें. इस तब तक चलाएं जब तक ये तेल न छोड़ दे. 
  • अब इसके ऊपर आप गरम मसाला डाल दें और इसे भी मिक्स कर दें. अब इसके ऊपर हरा धनिया को भी डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Leftover Idli Recipe: मसाला इडली का स्वाद है अनोखा, मिनटों में तैयार करें ये शानदार स्नैक

यह भी पढ़ें: Vada Pav Recipe: अब आसानी से घर पर तैयार होगा बाजार जैसा वड़ा पाव, रेसिपी के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola