Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

Updated:
विज्ञापन
dahi sandwich recipe

dahi sandwich recipe ( Ai Generated image)

Dahi Sandwich: जल्दी में कुछ बनाना है तो आप दही सैंडविच बना सकते हैं. ये आसानी से 15 मिनट में तैयार हो जाता है और इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आता है. गर्मी के दिनों में दही का सेवन सेहत के लिए भी लाभदायक है.

विज्ञापन

Dahi Sandwich: सुबह की शुरुआत ये सोचने में चला जाता है कि बच्चे को क्या स्पेशल दें जिसे वे शौक से सेवन करें और हेल्दी भी हो तो आप इस ब्रेड की रेसिपी को बना सकते हैं. इसका टेस्ट शानदार है और ये हेल्दी भी है. ये आसानी से तैयार भी हो जाती है. तो आइए जानते हैं दही सैंडविच बनाने की विधि के बारे में.

दही सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

  • दही- 1 कप 
  • ब्रेड- 6 
  • खीरा- 1 
  • गाजर- 1 
  • नमक- स्वादानुसार  
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ  
  • काली मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच  
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ  
  • बटर

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर

दही सैंडविच बनाने की विधि 

  • दही सैंडविच बनाने के लिए आप गाढ़े दही का इस्तेमाल करें. अगर दही पतला है तो एक सुत्ती के कपड़े में इसे डाल कर टांग दें. ऐसा करने से पानी निकल जाएगा.
  • अब गाढ़े दही में आप कद्दूकस किया हुआ गाजर और बारीक कटी शिमला मिर्च और बारीक कटा हुआ खीरा को मिक्स करें. अब इसमें काली मिर्च का पाउडर और लाल मिर्च के पाउडर को भी डाल दें.
  • अब इसमें चाट मसाला, नमक और हरा धनिया को भी डाल दें. 
  • इन सब चीजों को आप अच्छे से मिक्स कर दें.
  • अब ब्रेड को लें और इसमें मिश्रण को स्प्रेड कर दें. अब दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें. अब एक तवे को गर्म करें और इसमें बटर को डाल दें. इसके ऊपर ब्रेड को डाल कर क्रिस्पी होने तक पकाएं. 
  • ब्रेड को दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक तवे पर टोस्ट करें. अब इसे निकाल कर बीच में से काट दें और इसे सर्व करें. आप इसके साथ चटनी भी तैयार कर के दे सकते हैं. इस तरह बाकी ब्रेड भी तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Dahi Tadka: दही से बनाएं ये खास रेसिपी, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola