Fruit Raita Recipe: दही और फलों का कूल कॉम्बो, ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 May 2025 9:56 AM
fruit raita recipe ( AI generated image)
Fruit Raita Recipe: अगर आप भी गर्मी के मौसम में कुछ रिफ्रेशिंग बनाने की सोच रहे हैं तो आप फ्रूट रायता की रेसिपी को बना सकते हैं. ये रेसिपी आसानी से बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है और इसका ठंडा स्वाद हर किसी को याद रह जाता है.
Fruit Raita Recipe: गर्मियों में अगर ठंडा रायता मिल जाए तो ये पूरे शरीर में ताजगी भर देता है. इस मौसम में कुछ हल्का और ठंडा खाने का अक्सर मन करता है. अगर आप भी इस मौसम में कुछ रिफ्रेशिंग बनाने की सोच रहे हैं तो आप फ्रूट रायता की रेसिपी को बना सकते हैं. ये रेसिपी आसानी से बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है और इसका ठंडा स्वाद हर किसी को याद रह जाता है.
फ्रूट रायता बनाने के लिए सामग्री ( Fruit Raita Ingredients)
- दही- 1 कप
- सेब- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- केला – 1 पतले स्लाइस में कटा हुआ
- अनार के दाने- 3-4 बड़े चम्मच
- अंगूर- 6-8 बीच से कटे हुए
- भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चीनी- एक छोटा चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक- एक चुटकी
- पुदीना या धनिया की पत्तियां
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला
यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल
फ्रूट रायता बनाने की विधि ( Fruit Raita Recipe)
- फ्रूट रायता बनाने के लिए आप सेब को आप धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. आप सेब को छीलकर भी काट सकते हैं. आप आनार के दाने को भी निकालकर अलग रख लें. एक केले को भी आप पतले स्लाइस में काट लें. अंगूर को भी धो कर बीच से काट लें.
- अब एक बाउल में दही को फेंट लें. अब इस फेंटे हुए दही में आप चीनी को डाल दें. इस रायता को बनाने के लिए आप ताजा दही का ही इस्तेमाल करें.
- अब इसमें आप भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर को भी डालकर मिक्स कर दें. आप इसमें लाल मिर्च का पाउडर का भी डाल सकते हैं.
- दही के तैयार मिश्रण में आप सारे कटे हुए फल को भी डाल दें. अब इसे हल्के से मिक्स कर दें. आप रायता के ऊपर धनिया या फिर पुदीने की पत्ती को सजाएं. इसे तुरंत सर्व करें नहीं तो फ्रिज में कुछ देर के लिए ठंडा होने रख दें. इसे आप पुलाव के साथ या फिर डिजर्ट के जैसे भी सेवन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Beetroot Raita: गर्मियों में ठंडी राहत, दही और चुकंदर का मेल जो रखे सेहत और स्वाद का ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










