Cleaning Tips: घर पर मौजूद इन चीजों को शीशे की तरह चमकाने के लिए करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल, जानें तरीका

Updated:
विज्ञापन
cleaning with baking soda

AI generated image

Cleaning Tips: आज हम आपको घर पर मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सफाई करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो तो आपको फर्क साफ दिखाई देने लग जाता है.

विज्ञापन

Cleaning Tips: आज हम आपको आपके घर पर मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साफ़ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक ऐसा हैक है जो आपके बजट में फिट आता है और साथ ही नेचुरल होने की वजह से ईको फ्रेंडली भी है. तो चलिए उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनकी सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बर्तनों में लगे दाग-धब्बों की सफाई के लिए

अगर आपके बर्तनों में दाग और धब्बे लग गए हैं तो इन्हें साफ करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक बाल्टी में पानी गर्म कर लेना है और उसमें दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर बर्तनों को आधे घंटे के लिए छोड़ दें. अब आपको बर्तनों को अच्छे से स्क्रब करके साफ कर लेना होगा. जब आप ऐसा करते हैं तो घर पर मौजूद स्टील और नॉन-स्टिक बर्तनों में नयी सी चमक आ जाती है.

ये भी पढ़ें: Laptop Screen Cleaning Tips: घर पर ऐसे करें लैपटॉप स्क्रीन की सफाई, बिना स्क्रीन को नुकसान पहुंचाए

ये भी पढ़ें: Natural vs Chemical Mangoes: केमिकल से पके आम की करें पहचान बस याद रखें ये 5 टिप्स

सिंक की सफाई में करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर आपके किचन सिंक में दाग, आयल या फिर गंदगी जमा हो गयी है तो इसे साफ़ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आपको एक गीले स्पॉन्ज में एक चम्मच बेकिंग सोडा को डाल देना है और अंत में सिंक को इससे अच्छे से रगड़ देना है. रगड़ने के बाद आपको सिंक को पानी से धो लेना है. आप अगर चाहें तो इसमें विनेगर को भी मिला सकते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो सिंक बिलकुल नए की तरह चमकने लगता है.

फ्रिज की सफाई के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर फ्रिज में खाने की चीजों को रखने की वजह से उसमें से गंदी बदबू का आना शुरू हो गया है या फिर उसमें दाग और धब्बे लग गए हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले आपको पानी गर्म कर लेना है और उसमें बेकिंग सोडा को मिला लेना है. अब आपको एक कपड़े को उसमें डोगर फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को साफ कर लेना है.

टाइल्स की सफाई

अगर आपके बाथरूम या फिर किचन में मौजूद टाइल्स गंदे हो गए हैं तो इनकी सफाई करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको पानी में बेकिंग सोडा डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इसके बाद आपको एक पुराना टूथब्रश लेकर गंदगी को अच्छे से रगड़कर साफ कर लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो किचन और बाथरूम में मौजूद टाइल्स बिलकुल नए की तरह चमकने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Easy Hacks: जूतों से आ रही गंदी बदबू बन रही शर्मिंदगी का कारण? इन हैक्स से दूर होगी दुर्गंध

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola