Easy Hacks: जूतों से आ रही गंदी बदबू बन रही शर्मिंदगी का कारण? इन हैक्स से दूर होगी दुर्गंध

AI generated image
Easy Hacks: अगर आपके जूतों से आ रही बदबू अक्सर आपकी शर्मिंदगी का कारण बनते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप जूतों से आने वाली इस गंदी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.
Easy Hacks: हम पूरे-पूरे दिन जूते पहने हुए रहते हैं जिस वजह से कई बार ऐसा भी होता है कि इनमें से गंदी बदबू का आना शुरू हो जाता है. जब जूतों से बदबू का आना शुरू होता है तो कई बार इसकी वजह से हमें सभी के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है. जूतों से गंदी बदबू आने के पीछे कई मुख्य कारण होते हैं जिनमें से पसीना और बैक्टीरिया एक और खराब क्वालिटी के जूते दूसरे नंबर पर होता है. इसके अलावा कई बार जब आ गंदे मोजे पहनते हैं तो इसकी वजह से भी बदबू का आना शुरू हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिनके जूतों से हमेशा ही गंदी बदबू आती रहती है. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप जूतों से आने वाली इस गंदी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आपके जूतों से गंदी बदबू आ रही है तो ऐसे में आपको इससे छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए. अपने जूतों में बेकिंग सोडा डालकर पूरी रात के लिए छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जूतों से आने वाली गंदी बदबू नेचुरल तरीके से दूर हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Laptop Screen Cleaning Tips: घर पर ऐसे करें लैपटॉप स्क्रीन की सफाई, बिना स्क्रीन को नुकसान पहुंचाए
ये भी पढ़ें: Natural vs Chemical Mangoes: केमिकल से पके आम की करें पहचान बस याद रखें ये 5 टिप्स
धूप में सुखाएं जूते
जब भी आप बाहर से जूते पहनकर घर वापस आएं तो उसे धूप में सूखने के लिए रख दें. जब आप ऐसा करते हैं तो उसमें मौजूद मॉइस्चर सूख जाता है और साथ ही गंदी बदबू का आना भी बंद हो जाता है.
चारकोल पैक या फिर टी बैग का करें इस्तेमाल
जूतों से आने वाले गंदी बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको एक्टिवेटेड चारकोल पैकेट या फिर सूखे हुए टी बैग्स का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जूतों से बदबू का आना बंद हो सकता है.
रोज पहनें धोये हुए मोजे
अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपको जूतों से गंदी बदबू आए तो ऐसे में आपको हर दिन अपने पहनें हुए मोजों को धोना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि मोजे कॉटन के हों या फिर बैंबू फाइबर के हों.
Also Read: 5 Tips to Pick the Best Watermelon: घर आएगा सबसे मीठा और ताजा तरबूज- 5 टिप्स से चुनें बेस्ट वाटरमेलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










