Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा के नये शो ‘दुर्गा’ को लेकर आया ये अपडेट, इस एक्टर की एंट्री से दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ अब नये शो में दिखेंगी. शो का बीटीएस वीडियो सामने आया था, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया. अब इस शो में एक नये किरदार की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

Pranali Rathod New Show Durga: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ अपने नये सीरियल दुर्गा को लेकर चर्चा में है. इस शो में प्रणाली अलग अंदाज में दिखेंगी. ये रिश्ता के बाद प्रणाली का अगला शो दुर्गा है. इसमें एक्ट्रेस एक्टर आशय मिश्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. इस बीच इन ये सीरियल को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अब इसमें एक और किरदार की एंट्री हो गई है.

सीरियल दुर्गा में इस एक्टर ही हुई एंट्री

सीरियल दुर्गा में एक्टर सचिन वर्मा की एंट्री होने वाली है. सचिन इन दिनों शो झनक में दिख रहे हैं. दुर्गा मे सचिन, आशय मिश्रा के पिता का रोल निभाते दिखेंगे. फिलहाल वो जोधपुर में इसकी शूटिंग कर रहे हैं. ईटाइम्स से बातचीत में दोनों शोज को मैनेज करने को लेकर उन्होंने कहा, “मैं अपने शेड्यूल को मैनेज करने के लिए प्रोडक्शन हाउस पर निर्भर हूं. दोनों शो का सेट अगल-बगल में है और इस वजह से मुझे ट्रैवल करने में दिक्कत नहीं होगी. दोनों टीम मेरे जरूरत के हिसाब से शूटिंग के दिनों को अडजस्ट कर देगी.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, इस एक्टर के साथ करेगी रोमांस

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

सचिन वर्मा ने इन शोज में किया है काम

सचिन वर्मा झनक के अलावा सीआईडी, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, महाभारत, धर्म योद्धा गरुड़ कई अन्य शोज का हिस्सा रह चुके हैं. बता दें कि झनक में सचिन, हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा के साथ काम कर रहे हैं. झनक के ट्रैक के बारे में बात करें तो अर्शी और अनिरुद्ध की शादी हो गई है. अनिरुद्ध से अर्शी पूछेगी कि क्या वो सिर्फ उससे प्यार करता है. अनिरुद्ध इसपर सही-सही जवाब नहीं देता है. इसपर अर्शी भड़क जाती है और कहती है कि वो अभी भी झनक को ही अपनी पत्नी मानता है. वहीं, झनक अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाने वाली है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola