Jhanak Upcoming Episode: झनक पर लगा ये बड़ा आरोप, शादी के दिन अर्शी हो जाएगी बेहोश

Updated:
विज्ञापन

jhanak

सीरियल झनक में दिखाया जाएगा कि शाम में झनक दुल्हन बनने के लिए तैयार होती है. अर्शी उसे खुद को तैयार करने के लिए कहती है. अर्शी को सुंदर बनाने में झनक कोई कसर नहीं छोड़ती.

विज्ञापन

Jhanak Upcoming Episode: स्टार प्लस के शो ‘झनक’ में हिबा नवाब और कृशाल आहूजा मुख्य रोल निभा रहे हैं. हिबा झनक का रोल निभा रही है और अनिरुद्ध का किरदार कृशाल प्ले कर रहे हैं. सीरियल की कहानी लोगों को इम्प्रेस कर रही है और इस वजह से ये हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में से एक रहता है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनिरुद्ध झनक से नाराज था, क्योंकि उसने उसकी भावनाएं नहीं समझी. हालांकि झनक, अनिरुद्ध को खुद से दूर इसलिए करना चाहती है ताकि वो अर्शी से शादी कर लें.

हल्दी समारोह में खुद को अलग समझती है झनक

झनक, अनिरुद्ध और अर्शी के बीच नहीं आना चाहती. अब अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की रस्में चल रही है. अर्शी के घर में हल्दी समारोह हो रहा है. सारे परिवार के लोग काफी खुश है और डांस करते हैं. मीडिया भी इस समारोह को कवर करना चाहती है. खुशी के माहौल में झनक खुद को सबसे अलग पाती है. दूसरी तरफ रिपोर्टर सृष्टि का इंटरव्यू लेते है और वो अपनी बेटी की शादी होने के लिए खुशी जाहिर करती है. सृष्टि अपनी बेटी को हल्दी लगाने के बाद उसे महंगे गिफ्ट देती है.

झनक हो जाती है बेहोश

शाम में झनक दुल्हन बनने के लिए तैयार होती है. अर्शी उसे खुद को तैयार करने के लिए कहती है. अर्शी को सुंदर बनाने में झनक कोई कसर नहीं छोड़ती और इस काम के लिए सृष्टि उसे पैसे देने की कोशिश करती है. अर्शी झनक से बदला लेती है और झनक को फंसाने के लिए एक शातिर योजना बनाती है. अर्शी बेहोश हो जाता है और सृष्टि झनक पर शादी खराब करने का आरोप लगाती है. अनिरुद्ध को पता चल जाता है और वो दुविधा में पड़ जाता है. वो झनक का बचाव करना चाहता है, लेकिन उसे पुरानी सारी बात याद आ जाती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola