Brand Value Ranking 2025: शाहरुख खान बने भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Updated:
1 / 6
Brand Value Ranking 2025 में शाहरुख खान नंबर-1 बन गए हैं. रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है. जानिए Kroll Report 2025 में किस स्टार की ब्रांड वैल्यू कितनी है.
फुल स्क्रीन में देखें

रणवीर सिंह, शाहरुख खान और विराट कोहली, फोटो- इंस्टाग्राम

Brand Value Ranking 2025 में शाहरुख खान नंबर-1 बन गए हैं. रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है. जानिए Kroll Report 2025 में किस स्टार की ब्रांड वैल्यू कितनी है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
Brand Value Ranking 2025: किस स्टार की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा?
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, रणवीर सिंह और विराट कोहली, फोटो- इंस्टाग्राम

Brand Value Ranking 2025: किस स्टार की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा?

भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज की नई ब्रैंड वैल्यू रैंकिंग 2025 सामने आ गई है. इस बार बॉलीवुड के शाहरुख खान ने बड़ी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि किसकी ब्रांड वैल्यू कितनी है और इस रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया है.

3 / 6
Kroll Report 2025 में क्या बताया गया?
फुल स्क्रीन में देखें

क्रोल रिपोर्ट 2025, फोटो- इंस्टाग्राम

Kroll Report 2025 में क्या बताया गया?

क्रोल ने अपनी Celebrity Brand Valuation Report 2025 जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की कुल वैल्यू 2 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 17,400 करोड़ रुपये) आंकी गई है. हालांकि, यह पिछले साल के मुकाबले 3.7% कम है. रिपोर्ट में 25 सेलिब्रिटीज शामिल हैं, जिनमें 13 पुरुष और 12 महिला सितारे हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, मार्केट वैल्यू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस के आधार पर किया गया है.

4 / 6
शाहरुख खान बने नंबर-1
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहरुख खान बने नंबर-1

इस साल शाहरुख खान ने शानदार वापसी करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. पिछले साल वह तीसरे नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी अपने नाम कर ली. फिलहाल शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

5 / 6
रणवीर सिंह ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
फुल स्क्रीन में देखें

रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा सरप्राइज रणवीर सिंह रहे. उन्होंने 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1,420 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की बढ़ती ब्रांड वैल्यू के पीछे उनके लगातार बढ़ते ब्रांड एंडोर्समेंट्स, सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ और फिल्मों की सफलता को बड़ी वजह माना जा रहा है.

6 / 6
विराट कोहली खिसके तीसरे नंबर पर
फुल स्क्रीन में देखें

विराट कोहली, फोटो- इंस्टाग्राम

विराट कोहली खिसके तीसरे नंबर पर

पिछले साल नंबर-1 रहे विराट कोहली इस बार तीसरे स्थान पर हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹1,380 करोड़) आंकी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola