जब दीपिका पादुकोण को भंसाली के ऑफिस की बालकनी से जोर-जोर से देनी पड़ी थी गालियां, क्टिंग कोच ने सुनाया किस्सा

Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण की एक्टिंग कोच जयति भाटिया ने खुलासा किया कि गोलियों की रासलीला राम-लीला की तैयारी के दौरान उन्होंने दीपिका से एक अनोखी एक्टिंग एक्सरसाइज करवाई थी. इस अभ्यास में दीपिका को भंसाली के ऑफिस की बालकनी में खड़े होकर जोर-जोर से गालियां देनी थीं, ताकि वह कैमरे के सामने अपनी झिझक पूरी तरह खत्म कर सकें.

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण आज पीकू, पद्मावत, छपाक और जवान जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. इसी बीच एक सीनियर एक्ट्रेस और एक्टिंग कोच जयति भाटिया ने दीपिका से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की तैयारी के दौरान दीपिका ने एक बेहद अलग तरह की एक्टिंग एक्सरसाइज की थी. जिसमें उनको गाली देना था.

जयति भाटिया ने दीपिका को दी थी ट्रेनिंग

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस और एक्टिंग कोच जयति भाटिया ने बताया कि 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ एक्टिंग वर्कशॉप कराने की जिम्मेदारी मिली थी. शुरुआत में यह वर्कशॉप सात दिनों की तय हुई थी, लेकिन सिर्फ चार दिन बाद ही जयति को एहसास हो गया कि दीपिका को अब ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है. जयति ने बताया कि उन्होंने खुद निर्देशक संजय लीला भंसाली से कहा था कि वर्कशॉप को आगे बढ़ाना समय की बर्बादी होगी.

जब दीपिका को भंसाली ऑफिस में देनी थी गाली

वर्कशॉप के दौरान जयति ने दीपिका को एक अनोखी एक्टिंग एक्सरसाइज भी करवाई थी. भंसाली के ऑफिस की बालकनी से नीचे एक व्यस्त सड़क दिखाई देती थी, जहां अक्सर एक स्नैक्स बेचने वाला खड़ा रहता था. जयति ने दीपिका से कहा कि वह बालकनी में जाकर ऐसे जोर-जोर से गालियां दें, जैसे किसी से लड़ रही हों. साथ ही उन्हें नीचे देखने या लोगों के रिएक्शन की बिल्कुल परवाह नहीं करनी थी. इस एक्सरसाइज का मकसद सिर्फ इतना था कि एक्टर अपने अंदर की झिझक खत्म करे और कैमरे के सामने बिना किसी हिचक के पूरी आजादी के साथ परफॉर्म कर सके.

दीपिका ने अपनी गाली से जयति को किया था इम्प्रेस

जयति ने बताया कि दीपिका ने इस एक्सरसाइज को पूरी शिद्दत से निभाया. इतना ही नहीं, वह तय किए गए सीन से भी आगे निकल गईं. जहां जयति ने सीन को एक खास जगह खत्म करने की योजना बनाई थी, वहीं दीपिका लगातार अपने डायलॉग और एक्सप्रेशन में नए-नए इम्प्रोवाइजेशन करती रहीं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''उन्होंने सीन में और जान डाल दी और काफी गाली बोले. ऐसे गाली जो मैंने कभी सुने भी नहीं थे. मैंने कहा, 'वाह!'."

स्टार बनने के बाद भी नहीं थी कोई झिझक

जयति ने बताया कि उस समय तक दीपिका ओम शांति ओम और कॉकटेल जैसी फिल्मों से बड़ी स्टार बन चुकी थीं. बालकनी के नीचे मौजूद कोई भी शख्स उन्हें आसानी से पहचान सकता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक पल के लिए भी यह नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे. उनके अंदर किसी तरह का डर या झिझक नहीं थी.

ये भी पढ़ें: 'मैंने दीपिका पादुकोण को छोड़ा था, कोई पछतावा नहीं', इस एक्टर के बयान पर छिड़ी बहस, कहा- 'मैं स्टार था, वह सिर्फ मॉडल थीं'


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola