'मैंने दीपिका पादुकोण को छोड़ा था, कोई पछतावा नहीं', इस एक्टर के बयान पर छिड़ी बहस, कहा- 'मैं स्टार था, वह सिर्फ मॉडल थीं'

Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण, फोटो- इंस्टाग्राम

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण ने उन्हें प्रपोज किया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम का एक पुराना इंटरव्यू है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें मुजम्मिल दावा करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने दीपिका को डेट किया था, जब वह बॉलीवुड की बड़ी स्टार नहीं बनी थी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा- 'दीपिका ने पहले मुझे प्रपोज किया था'

साल 2025 में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा, "हम करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे. मुंबई में मैं पहला लड़का था जिससे दीपिका मिली थी और वह पहली लड़की थी जिससे मैं मिला था. यह मेरा पहला सीरियस रिश्ता था. दीपिका ने मुझे पहले प्रपोज किया था. हमारा रिश्ता इसलिए खत्म हुआ क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ा था और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है. मैं किसी को छोड़ने के फैसले पर कभी पछतावा नहीं करता. उस समय मैं स्टार बन चुका था, जबकि दीपिका सिर्फ मॉडल थी."

View on Instagram

शादी से पहले तक होती थी बातचीत, फिर खत्म हो गया संपर्क

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्रेकअप के बाद भी उनकी दीपिका से बात होती थी, तो उन्होंने कहा, "दीपिका की शादी से पहले तक हमारी कभी-कभी बात हो जाती थी. ब्रेकअप के बाद हम दोस्त बन गए थे और एक-दूसरे की कामयाबी पर बधाई भी देते थे. लेकिन रणवीर सिंह से उनकी शादी के बाद हमारा संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया." हालांकि, दीपिका ने कभी भी पब्लिकली मुजम्मिल के साथ रिश्ते की पुष्टि या इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वायरल वीडियो पर दीपिका के फैंस ने जताई नाराजगी

दीपिका पादुकोण के कई फैंस ने मुजम्मिल इब्राहिम की आलोचना शुरू कर दी. नव्या नाम की यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, "2 रुपये की फेम मिल गई?" श्रुति दर्शना ने लिखा, "तू कौन?", जबकि अन्हा ने कमेंट किया, "अगर जानना है कि कुछ लोगों को फेम क्यों नहीं मिलता, तो यह वीडियो देख लो." एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब इस बारे में बात करने का क्या मतलब? दीपिका आज सुपरस्टार हैं, खुशहाल शादीशुदा हैं और जल्द ही दो बच्चों की मां बनने वाली हैं."


Image
image.png
image.png


दीपिका और रणवीर की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी की थी. दोनों ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था. अब कपल अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं.

thumb _loom_001.jpg.jpeg
प्रभात खबर की खास पेशकश


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola