रणबीर कपूर के पुराने 'बीफ' बयान पर फिर मचा बवाल, इस एक्ट्रेस ने छेड़ा #BoycottRanbirKapoor अभियान, बोली- माफी मांगे

Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर और निकिता रावल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निकिता रावल ने रणबीर कपूर के पुराने 'बीफ खाने' वाले बयान का हवाला देते हुए कहा कि भगवान जैसे पूजनीय किरदार निभाने वाले कलाकारों को अपने आचरण और छवि का भी ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने #BoycottRanbirKapoor अभियान चलाने की बात कही और कहा कि यदि रणबीर को अपनी गलती का एहसास है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम वाले किरदार को लेकर चल रही बहस अब और तेज हो गई है. इस विवाद पर अब एक्ट्रेस निकिता रावल ने भी अपनी राय रखी. उनका कहना है कि जो कलाकार भगवान जैसे पूजनीय किरदार निभाते हैं, उन्हें उस किरदार की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

#BoycottRanbirKapoor अभियान चलाएंगी निकिता रावल

बॉलीवुड मैस्कॉट को दिए एक इंटरव्यू में निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "जिसने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खेला है, सीधा बोल रहा है कि मैं बीफ खाता हूं और फिर वही श्री राम का किरदार निभा रहा है. इसको क्या संदेश देंगे, मुझे लगता है कि बहिष्कार कर दो. मैं अपना #BoycottRanbirKapoor अभियान जारी रखूंगी. अगर उनको लगता है जरा सा भी कि उनसे गलती हुई है, तो माफी मांगे और कह दें कि गलती हुई हैं. मेरे हिसाब से उनका व्यक्तिगत चरित्र श्री राम के किरदार को जायज नहीं ठहरा पा रहा है.

क्या था रणबीर कपूर का पुराना बयान?

पूरा विवाद रणबीर कपूर के एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है. यह वीडियो पिछले कई सालों से समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है. खासकर जब भी रणबीर के 'रामायण' में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने की चर्चा होती है, यह क्लिप फिर से सामने आ जाती है.

रामायण फिल्म कब होगी रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस मेगा प्रोजेक्ट को निर्माता नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. दो भागों में बनने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिनी जाती है. पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा.

ये भी पढ़ें: यश के 'रावण' लुक ने जीता मनोज मुंतशिर का दिल, बोले- 'आदिपुरुष' से 'रामायण' की तुलना मत करो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola