Lock Upp 2 की फाइनलिस्ट श्रेया कालरा कौन हैं? TikTok से शुरू हुआ सफर, आज हैं शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट
श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम
Lock Upp: सच या सजा का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को होने जा रहा है. फिनाले से पहले शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट श्रेया कालरा लगातार चर्चा में हैं. जानिए इंदौर की इस इन्फ्लुएंसर का करियर, नेटवर्थ, पर्सनल लाइफ और वे विवाद, जिन्होंने उन्हें पूरे सीजन लाइमलाइट में बनाए रखा.
Lock Upp: Sach Ya Sazaa Grand Finale- 'लॉक अप: सच या सजा' अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है और कुछ ही घंटों में शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. पूरे सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने गेम और बयानों से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन श्रेया कालरा उन नामों में सबसे आगे रहीं. कभी उनकी बेबाक बातें चर्चा में रहीं तो कभी घर के अंदर हुए विवादों ने उन्हें लाइमलाइट में बनाए रखा. ऐसे में ग्रैंड फिनाले के मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर श्रेया कालरा कौन हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और क्यों वह इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में गिनी जा रही हैं.
Who is Shreya Kalra: कौन हैं श्रेया कालरा?
View on Instagram
श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. वह एक डिजिटल क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और पॉडकास्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में TikTok से की थी, जहां वह डांस, फैशन और लिप-सिंक वीडियो बनाया करती थीं.
टिकटॉक बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज इंस्टाग्राम पर उनके 22 लाख (2.2 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
Shreya Kalra Education: पढ़ाई के बाद चुना कंटेंट क्रिएशन
श्रेया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर से की. इसके बाद उन्होंने MBA की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और आज वह देश की चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में गिनी जाती हैं.
Shreya Kalra Career: रियलिटी शो से मिली नई पहचान
View on Instagram
सोशल मीडिया पर नाम कमाने के बाद श्रेया ने रियलिटी शोज का रुख किया. साल 2020 में वह MTV Roadies Revolution में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर नजर आई थीं. भले ही उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उनकी बेबाक बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया.
अब 'लॉक अप 2' में भी उनका वही बेबाक अंदाज देखने को मिला.
पूरे सीजन में विवादों की वजह से छाई रहीं श्रेया कालरा
- राम कपूर से हुई तगड़ी बहस: शो की शुरुआत में ही श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच पर्सनल बाउंड्री को लेकर बहस हो गई. श्रेया ने कहा कि राम के कुछ व्यवहार से वह असहज महसूस कर रही थीं. बाद में फैमिली वीक में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने शो में आकर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी.
- आकांक्षा चौधरी संग हाई-वोल्टेज ड्रामा: श्रेया और आकांक्षा चौधरी की लड़ाई पूरे सीजन की सबसे चर्चित लड़ाइयों में रही. दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हुई और एक टास्क के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पानी फेंकने और चप्पल चलाने तक की नौबत आ गई.
- कुशाल टंडन के DM पर मचा बवाल: शो में श्रेया ने दावा किया कि कुशाल टंडन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर DM किया था. हालांकि, कुशाल ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि मैसेज श्रेया की तरफ से आया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा हुई.
- सीक्रेट टास्क में किया दर्दभरा खुलासा: एक सीक्रेट रिवील टास्क के दौरान श्रेया ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ यौन शोषण (Molestation) हुआ था. उनके इस खुलासे ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया.
- पुराना ज़ेब्रा क्रॉसिंग केस भी आया चर्चा में: शो के दौरान श्रेया का इंदौर ज़ेब्रा क्रॉसिंग रील विवाद भी फिर सुर्खियों में आ गया. उन पर ट्रैफिक सिग्नल की ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर डांस रील बनाने के मामले में पब्लिक न्यूइसेंस का केस दर्ज हुआ था. यह पुराना मामला भी पूरे सीजन चर्चा में बना रहा.
Shreya Kalra Relationship: क्या रिशभ जायसवाल को डेट कर रही हैं श्रेया कालरा?
View on Instagram
श्रेया की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है. सोशल मीडिया पर वह कई बार कंटेंट क्रिएटर रिशभ जायसवाल के साथ नजर आ चुकी हैं. दोनों की कैमिस्ट्री देखकर कई बार डेटिंग की खबरें भी सामने आईं.
हालांकि, श्रेया कालरा और रिशभ जायसवाल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.
Shreya Kalra Net Worth: श्रेया कालरा की नेटवर्थ कितनी है?
मनी कंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया कालरा की अनुमानित नेटवर्थ 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और डिजिटल कंटेंट है.
ये भी पढ़ें: Brand Value Ranking 2025: शाहरुख खान बने भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










