Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jul 2024 10:24 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पंडित अभीरा को खाना खिलाने के लिए कहता है और उससे पूछता है कोई उसके साथ है. तभी अरमान आ जाता है और कहता है अभीरा अकेली नहीं है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस वेट कर रहे अरमान और अभीरा के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. अरमान को अहसास हो चुका है कि अभीरा ही उसकी जिंदगी है. अभीरा भी उसके पास वापस आना चाहती है, लेकिन कावेरी ने सारा खेल बिगाड़ दिया. दादीसा ने उसे अरमान और रूही के अतीत के बारे में बताया. अभीरा अब अपने करियर पर ध्यान दे रही है और एक सफल वकील बनना चाहती है. वहीं, हाल ही में दिखाया गया कि माधव को एक मिशन के दौरान गोली लग जाती है और वो अस्पताल में एडमिट हो जाता है.

अरमान ने लिया बड़ा फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु, अभीरा से पूछती है कि उसे अरमान पर भरोसा है और वो इस बारे में सोचने लगती है. दादी सा संजय और काजल को अनाथालय जाकर खाना खिलाने के लिए कहती है. माधव अस्पताल से आता है और अभीरा उसका स्वागत करती है. अरमान कहता है कि वह माधव और विद्या के लिए एक नई शादी की तारीख तय करना चाहता है. जो तारीख उसने चुनी होती है, उसी दिन अक्षरा उन्हें छोड़कर चली गई थी और उसने अभीरा से शादी की थी. अभीरा, अक्षरा के लिए प्रार्थना करने मंदिर जाती है. मनीष भी मंदिर आता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान खतरे में डालकर माधव की जान बचाएगी अभीरा, देखते रह जाएगी विद्या

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान


अभीरा का साथ देने मंदिर पहुंचा अरमान

पंडित अभीरा को खाना खिलाने के लिए कहता है और उससे पूछता है कोई उसके साथ है. तभी अरमान आ जाता है और वो अभीरा का खिलाने में साथ देता है. अभीरा उससे कहती है कि उनकी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज खत्म हो गई है. अरमान उससे माफी मांगता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा कहती है वो उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकती क्योंकि रूही हर बार उनके बीच आती रहेगी. अभीरा कहती है वो अभी भी रूही का केस लड़ रहा है. अरमान गुस्सा हो जाता है, यह सोचकर कि वह अभीरा को रूही की सच्चाई के बारे में बताना चाहता था, लेकिन दादी सा ने सब बता दिया. तभी कृष आता है और उन्हें एक पार्सल देता है. दोनों को पता चलता है कि उनका तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola