Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और माधव पोद्दार हाउस आ जाएगा. कावेरी, अभीरा को आउटहाउस में रहने के लिए कहती है. हालांकि अभीरा इस बात के लिए मान जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. अरमान पूरी कोशिश कर रहा है कि वो उसका विश्वास जीत पाए. दूसरी तरफ कावेरी, अभीरा को दुख पहुंचाने में कोई कमी नहीं रहने दे रही क्योंकि वो उसे पसंद नहीं करती. माधव पोद्दार हाउस वापस आ जाता है और अभीरा को भी साथ लेकर आता है. वो अभीरा के बिना घर जाने के लिए नहीं मानता.
माधव और अभीरा की होगी पोद्दार हाउस में एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, कावेरी को अभीरा को घर में रहने देने के लिए मनाती है, ताकि माधव भी घर में रूक जाए. विद्या जानती है कि अगर अभीरा नहीं रही तो माधव भी घर से चला जाएगा. कावेरी, विद्या की बात मान जाती है. विद्या घर में माधव का स्वागत करती है. माधव सबके सामने एक चौंकाने वाला खुलासा करता है. वहीं, कावेरी की वजह से अभीरा की जान खतरे में पड़ जाएगी.
अभीरा की जान खतरे में पड़ी
कावेरी, अभीरा के पोद्दार हाउस में रहने के लिए मान जाती है, लेकिन उसे आउटहाउस में रहने के लिए कहती है. कावेरी नहीं चाहती कि अभीरा सारे परिवार के साथ रहें. आउटहाउस में आग लग जाता है और भारी धुएं की वजह से अभीरा बेहोश हो जाती है. अभीरा का आग से हालत खराब हो जाता है. अभीरा को बचाने के लिए अरमान आता है और उसे अपने साथ पोद्दार हाउस ले जाता है. क्या अरमान और अभीरा के प्यार को कावेरी समझ पाएगी. क्या कावेरी फिर से कोई नयी चाल चलेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है को आप स्टार प्लस पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










