Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को कावेरी चुप कराने आती है और उससे सवाल करती है कि ऐसे में क्या वो पोद्दार हाउस में रह पाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. अभीरा के सामने अरमान और रूही के अतीत का राज सामने आ गया है. कावेरी ने ही अभीरा को ये सब बताया. उसने ऐसा इसलिए किया ताकि दोनों अलग हो जाए. रूही ने अभीरा पर उसकी खुशियां छीनने का आरोप लगाया. इसपर अभीरा चुप नहीं रहती है और उसके आरोप का करारा जवाब देती है. आज के एपिसोड में खूब सारा मेलोड्रामा होने वाला है.


रूही ने अभीरा पर लगाया बहुत बड़ा आरोप
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक कूब सारा मेलोड्रामा देखने को मिल रहा है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा से कहती है कि जब से वो आई है तब से ही उसकी जिंदगी में सबकुछ बदल गया. अभीरा उससे कहती है कि उसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक तो नहीं उड़ाया. अभीरा पर स्वर्णा और सुरेखा पर कई आरोप लगाते हैं. रूही कहती है कि उसे उसके दादा मनीष को उससे छीन लिया. अभीरा ये सुनकर काफी रोने लगती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: उदयपुर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी अभीरा, क्या रूही से शादी तोड़ उसे जाने से रोकेगा अरमान


अभीरा से अरमान से पूछा सवाल
अभीरा को कावेरी चुप कराने आती है और उससे सवाल करती है कि ऐसे में क्या वो पोद्दार हाउस में रह पाएगी. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और रूही के पुराने रिश्ते को लेकर अरमान से अभीरा सवाल करती है. वो उसे सच नहीं बताने को लेकर पूछती है. अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसकी नहीं सुनती. अभीरा गुस्से में उसे छोड़कर चली जाती है और वापस नहीं लौटने की कसम खाती है. क्या अरमान उसे समझा पाएगा. क्या रूही एक बार फिर से अरमान और अभीरा को अलग कर पाएगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने रूही से शादी करने से किया इंकार, नशे की हालत में दादी सा के सामने किया हंगामा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola