Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jul 2024 10:45 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को ऑटो नहीं मिल पाता और इस वजह से वो काफी परेशान हो जाती है. अरमान उसकी मदद करता है. दूसरी तरफ विद्या किसी बात को लेकर बहुत परेशान है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक बेहद दिलचस्प हो गया है, जिसे दर्शक पंसद कर रहे हैं. अभीरा और माधव वापस पोद्दार हाउस आ गए है. हालांकि माधव और अभीरा आउटहाउस में रह रहे हैं. कावेरी नहीं चाहती कि अभीरा उसके साथ घर में रहे. कावेरी ने अभीरा को चैलेंज दिया है कि वो कभी सफल वकील नहीं बन पाएगी. अभीरा ने अब ठान लिया है कि वो एक सक्सेसफुल वकील बनकर रहेगी.
अभीरा की मदद करने आगे आया अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा का बॉडीगार्ड बन गया है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को ऑटो नहीं मिल पाता और इस वजह से वो काफी परेशान हो जाती है. अरमान उसकी मदद करता है और बारिश में भींग रही अभीरा के लिए छाता भी लाता है. दोनों ऑटो को शेयर करते है. रास्ता खराब होने की वजह अभीरा को कही चोट ना लग जाए, इसलिए वो उसका हाथ पकड़ लेता है.
विद्या की जान बचाएगी अभीरा
अभीरा को कोर्ट में केस नहीं मिलता और वो अपने पहले केस को खोजने लगती है. इसमें भी अरमान उसकी मदद करता है. अपना पहला क्लाइंट मिलने पर अभीरा बेहद खुश हो जाती है. वहीं, विद्या को पता चलता है कि माधव एक खतरनाक मिशन पर जाने वाला है. विद्या डरी हुई है और घर पर कोई नहीं है, जिससे वो अपने मन की बात करें. पोद्दार हाउस में ड्रिलिंग का काम हो रहा होता है और एक झूमर विद्या पर गिरने वाला होता है. अभीरा ये देख लेती है कि उसकी जान खतरे में है और वो उसकी मदद के लिए पोद्दार हाउस में कदम रखती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात का एपिसोड मिस ना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










