Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए दादी सा से बगावत कर बैठा अरमान, क्या कावेरी समझ पाएगी अपने पोते के दिल की बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jul 2024 11:54 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को परेशान करने का एक मौका भी नहीं छोड़ती है. हालांकि अब अभीरा के साथ अरमान खड़ा है, जो दादी सा से भी लड़ जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक इन दिनों बेहद रोमांचक हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान इस समय अभीरा का विश्वास जीतने में लगा हुआ है. रूही के साथ अरमान का जो हुआ, इसके बाद अभीरा टूट गई. हालांकि बीच में उनके बीच चीजें ठीक हुई. अभीरा, अरमान से अपने दिल की बात कहने वाली थी, लेकिन दादी सा उसके सामने अरमान और रूही के प्यार के बारे में बता देती है. जिसके बाद अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ कर चली गई थी.

अभीरा को माधव ने दिया स्पेशल गिफ्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि दादी सा अभीरा के सामने शर्त रखती है कि उसे एक सफल वकील बनना है. अभीरा का अब सारा ध्यान एक अच्छा और सफल वकील बनने पर है. वो इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड में अरमान, अभीरा के लिए दादी सा से भिड़ जाएगी. माधव, अभीरा को एक टू व्हीलर गिफ्ट में देगा, ताकि वो आराम से अपने काम पर जा सकें. ये स्पेशल गिफ्ट देखकर अभीरा काफी खुश हो जाती है. कावेरी अपने काम से उसके स्कूटी को धक्का मार देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

अभीरा के लिए दादी सा से भिड़ा अरमान

अरमान दादी सा के इस कदम से काफी गुस्सा हो जाता है. अरमान अपने कार की चाभी, लैपटॉप, वॉलेट सब कृष को दे देता है. अरमान अपनी दादी सा से कहता है कि वो अभीरा को जितना तकलीफ देगी, उतनी ही तकलीफ उसे भी होगी. अरमान, अभीरा को अपनी जिंदगी बताता है. दूसरी तरफ कावेरी एक रुपए का सिक्का देकर उसे ताना मारती है. अभीरा कसम खाती है कि वो दादी सा को गलत साबित करके रहेगी और एक दिन बहुत बड़ी वकील बनेगी. क्या अभीरा दादा सा को गलत साबित कर पाएगी. क्या अरमान, अभीरा का विश्वास जीत पाएगा. ये सब जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा पर अरमान का फूटा गुस्सा, माधव और विद्या को एक करने के मिशन पर निकली अभीरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola