Independence Day Special: आर्मी से एयरफोर्स तक, वर्दी पहनकर छा गए ये बॉलीवुड सितारे

Updated:
1 / 8
अर्जुन रामपाल से लेकर डायना पेंटी, साकिब सलीम, वरुण धवन और जान्हवी कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों ने वर्दी पहनकर पर्दे पर देशभक्ति और हिम्मत का जज्बा दिखाया.
फुल स्क्रीन में देखें

वरुण, जाह्नवी और अर्जुन, फोटो- इंस्टाग्राम

अर्जुन रामपाल से लेकर डायना पेंटी, साकिब सलीम, वरुण धवन और जान्हवी कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों ने वर्दी पहनकर पर्दे पर देशभक्ति और हिम्मत का जज्बा दिखाया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
इन सितारों ने वर्दी को बनाया किरदार की पहचान
फुल स्क्रीन में देखें

डायना पेंटी, वीर पहाड़िया और जान्हवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

इन सितारों ने वर्दी को बनाया किरदार की पहचान

फिल्मों में जब कोई स्टार वर्दी पहनकर स्क्रीन पर आता है, तो उसका अंदाज ही बदल जाता है. आर्मी की वर्दी हो, एयरफोर्स की या खाकी यूनिफॉर्म, इन किरदारों ने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपने लुक और दमदार अंदाज से भी लोगों का दिल जीता है. स्वतंत्रता दिवस आने में अब बस दो दिन बाकी हैं, ऐसे में आइए नजर डालते हैं अर्जुन रामपाल, डायना पेंटी, साकिब सलीम से लेकर वरुण धवन और जान्हवी कपूर तक उन सितारों पर, जिन्होंने पर्दे पर वर्दी को यादगार बना दिया.

3 / 8
अर्जुन रामपाल ने ‘पलटन’ में आर्मी की वर्दी में दिखाया दम
फुल स्क्रीन में देखें

अर्जुन रामपाल, फोटो- इंस्टाग्राम

अर्जुन रामपाल ने ‘पलटन’ में आर्मी की वर्दी में दिखाया दम

अर्जुन रामपाल ने साल 2018 में आई फिल्म ‘पलटन’ में लेफ्टिनेंट कर्नल राज सिंह यादव का किरदार निभाया था. फिल्म में वह भारतीय सेना के एक अधिकारी बने थे. फिल्म की कहानी नाथू ला पास की सुरक्षा से जुड़ी थी. आर्मी की वर्दी में अर्जुन काफी दमदार नजर आए. उनके किरदार में एक सैनिक की बहादुरी के साथ परिवार से दूर रहने का दर्द भी दिखाया गया था.

4 / 8
जान्हवी कपूर ने ‘गुंजन सक्सेना’ में पहनी एयरफोर्स की वर्दी
फुल स्क्रीन में देखें

जान्हवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने ‘गुंजन सक्सेना’ में पहनी एयरफोर्स की वर्दी

जान्हवी कपूर ने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया. फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की के पायलट बनने के सपने की कहानी दिखाई गई है. एयरफोर्स की वर्दी में जान्हवी का अंदाज उनके ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग था. उन्होंने इस रोल में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई, जिसने मुश्किलों के बावजूद अपने सपने को पूरा किया.

5 / 8
वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स’ में निभाया फाइटर पायलट का रोल
फुल स्क्रीन में देखें

वीर पहाड़िया, फोटो- इंस्टाग्राम

वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स’ में निभाया फाइटर पायलट का रोल

वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म में उन्होंने एक बहादुर फाइटर पायलट का किरदार निभाया. फिल्म में उनका किरदार ‘टैबी’ नाम के पायलट का था. एयरफोर्स की वर्दी में वीर काफी जोश और आत्मविश्वास से भरे नजर आए.

6 / 8
साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ में खाकी वर्दी का दिखाया रौब
फुल स्क्रीन में देखें

साकिब सली, फोटो- इंस्टाग्राम

साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ में खाकी वर्दी का दिखाया रौब

साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ में SSP समरदीप का किरदार निभाया. वह एक सख्त और जांबाज पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आए. खाकी वर्दी में साकिब का रफ और इंटेंस लुक उनके किरदार को और दमदार बनाता है. फिल्म में उनका किरदार गैंग वॉर से लड़ता नजर आता है.

7 / 8
डायना पेंटी ने ‘परमाणु’ में निभाया इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार
फुल स्क्रीन में देखें

डायना पेंटी, फोटो- इंस्टाग्राम

डायना पेंटी ने ‘परमाणु’ में निभाया इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार

डायना पेंटी ने फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में कैप्टन अंबालिका बंदोपाध्याय का किरदार निभाया था. वह एक इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी थीं, जो भारत के गुप्त परमाणु मिशन का हिस्सा थीं. डायना ने अपने किरदार में सादगी और हिम्मत दोनों को दिखाया. फिल्म में उनका लुक और किरदार कहानी के लिए काफी अहम था.

8 / 8
वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ में बदला अपना अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

वरुण धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ में बदला अपना अंदाज

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है. फिल्म में वह भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आए. आर्मी की वर्दी में वरुण का लुक उनके पुराने रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदारों से काफी अलग है. इस फिल्म में उन्होंने एक गंभीर और जिम्मेदार फौजी का किरदार निभाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola