Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: केस जीतते ही अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़, 7 साल के लीप में अभिरा की प्रेग्नेंसी और मायरा की एंट्री
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Jan 2026 1:50 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है लीप, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 7 साल का बड़ा लीप आने वाला है. अभिरा की प्रेग्नेंसी, कोर्टरूम ड्रामा और मायरा के इर्द-गिर्द घूमेगी नई कहानी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है. शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बनी हुई है. इस वक्त कहानी का फोकस अरमान और अभिरा की जिंदगी पर है, जहां मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.
फिलहाल सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान मेहर मित्तल को बचाने की कोशिशों में जुटा हुआ है. वहीं अभिरा उसकी बढ़ती टेंशन को लेकर परेशान है. अरमान, मेहर मित्तल के जरिए पोद्दार फर्म को वापस पाने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि, इस पूरे ट्रैक के बीच मेकर्स एक नया ट्विस्ट लाने वाले हैं, जिससे कहानी पूरी तरह बदल जाएगी. आइए सबकुछ बताते हैं.
शो में आएगा बड़ा लीप
इस समय पोद्दार परिवार कृष की वजह से भारी मुश्किलों का सामना कर रहा है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में यह परेशानी खत्म होती दिखेगी. फर्म भले ही पोद्दार परिवार को मिल जाए, लेकिन अरमान और अभिरा की निजी जिंदगी में परेशानियां खत्म नहीं होंगी. इसी मोड़ पर मेकर्स शो में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं.
India Forums की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही 7 साल का लीप लाया जाएगा. इस लीप से पहले अभिरा को एक बार फिर प्रेग्नेंट दिखाया जाएगा. शो में पहले ही देखा जा चुका है कि अभिरा दोबारा बच्चे की बात अरमान से करती है, लेकिन अरमान इसके लिए मना कर देता है. बावजूद इसके, आगे की कहानी में अभिरा की प्रेग्नेंसी अहम मोड़ लेकर आएगी.
हालांकि, लीप के बाद कहानी की असली धुरी अरमान और अभिरा नहीं, बल्कि एक नया किरदार मायरा बनने वाली है. दावा किया जा रहा है कि लीप के बाद पूरा ट्रैक मायरा के इर्द-गिर्द घूमेगा और वही शो की नई हीरोइन के तौर पर उभरेगी.
कोर्टरूम ड्रामा से बढ़ेगा सस्पेंस
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. अरमान, मेहर मित्तल को बचाने के लिए कोर्ट में केस लड़ेगा और दूसरे पक्ष के वकील से तीखी बहस करता नजर आएगा. शो के सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान यह खुलासा करता है कि मेहर के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश हुई थी और उसने अपनी सुरक्षा में ही एक हत्या कर दी.
अरमान की मजबूत दलीलों के बाद जज का फैसला उसके पक्ष में आता है. लेकिन यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है. जीत के इस पल के साथ ही अरमान की जिंदगी में एक नई हार की शुरुआत होने वाली है, जिसका असर अभिरा पर भी गहराई से पड़ेगा.
अब देखना दिलचस्प होगा कि लीप के बाद अरमान-अभिरा की कहानी किस दिशा में जाती है और मायरा की एंट्री शो को कितना बदल देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










