Wheel of Fortune में सिंधी भाषा सुनते ही इमोशनल हुए अक्षय कुमार, मां की यादों में खोए

Updated:
विज्ञापन
Wheel of Fortune में सिंधी भाषा सुनते ही इमोशनल हुए अक्षय कुमार, मां की यादों में खोए

Wheel of Fortune के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक सिंधी कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान अपनी मां और दोस्तों से जुड़ी प्यारी यादें शेयर कीं. जानिए एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

विज्ञापन

Wheel of Fortune: टीवी के पॉपुलर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में इन दिनों नए ट्विस्ट, नए गेम्स और बदले हुए अंदाज के साथ अक्षय कुमार की होस्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अक्षय अपने मजाकिया अंदाज और हाजिरजवाबी से हर एपिसोड को खास बना देते हैं. इसी बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने माहौल को हंसी और इमोशन दोनों से भर दिया. आइए आपको पूरी अपडेट देते हैं.

आखिर एपिसोड में हुआ क्या था?

दरअसल, एक नॉर्मल बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट विधि भरानी ने बताया कि वह सिंधी हैं. जैसे ही अक्षय कुमार ने यह सुना, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने कहा, “मुझे सिंधी बहुत ही प्यारी भाषा लगती है.” बस यहीं से बातचीत ने एक खास मोड़ ले लिया.

अक्षय ने एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपने सिंधी दोस्त को फोन किया था. जब दोस्त की मां ने फोन उठाया और कहा, “सोया पड़ा है, उठाऊं उसे,” तो अक्षय ने एक पल के लिए इसे “मारा पड़ा है” समझ लिया. यह सुनाते हुए जब अक्षय ने उस पल को ड्रामैटिक अंदाज में दोहराया, तो सेट पर मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी.

मां की यादों में खोए अक्षय

बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. अक्षय ने बताया कि उनकी मां सिंधी भाषा बहुत अच्छी तरह बोलती थीं और उनके ज्यादातर करीबी दोस्त भी सिंधी थे. उन्होंने यह भी साझा किया कि उनकी मां दोस्तों के साथ ताश खेलती थीं. इन यादों को साझा करते हुए माहौल इमोशनल और दिल छू लेने वाला हो गया.

तभी कंटेस्टेंट विधि ने अक्षय से पूछा कि क्या वह सिंधी में कुछ कह सकती हैं. उन्होंने कहा, “मोखे ताम से जाम प्यार आ” और बताया कि इसका मतलब है ‘आई लव यू.’ इस पर अक्षय ने भी मजाक का मौका नहीं छोड़ा और ऑडियंस में बैठी एक महिला से मारवाड़ी में ‘आई लव यू’ कहने को कहा. जब वह थोड़ा झिझक गईं, तो अक्षय ने हंसते हुए कहा कि लगता है वह यह बात कम कहती हैं. पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 रुकी तो क्या? तब तक OTT पर देखें ये रियल-इंस्पायर्ड फिल्में

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola