वृषभ राशिफल 27 फरवरी 2026: उपलब्धियों से भरा रहेगा आज का दिन, सोशल लाइफ में बरतें सावधानी

आज का वृषभ राशिफल 27 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 Febuary 2026: बात ग्रहों की स्तिथि का करें तो मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज कैसा रहेगा करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.
वृषभ राशि- शुक्र-राहु की युति आपको ग्लैमर की ओर खींचेगी पर गुरु की दृष्टि शिक्षा में सफलता दिलाएगी. स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है. सोशल लाइफ में थोड़े सावधान रहें और दिखावे से बचें. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा जिससे आपका मुश्किल काम भी आसान हो जाएगा.
करियर-बिजनेस: गुरु की शुभ दृष्टि आपके शिक्षा और ज्ञान के भाव पर है, जिससे स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी स्कॉलरशिप या सफलता मिल सकती है. शुक्र-राहु की युति आपको ग्लैमर और दिखावे की ओर आकर्षित करेगी, लेकिन आपको अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए ताकि लॉन्ग-टर्म में आपका करियर मजबूत बना रहे.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में पार्टनर का पूर्ण समर्पण और सपोर्ट आपको भावुक कर देगा. आपका कोई कठिन काम पार्टनर की छोटी सी सलाह या मदद से आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे आपके बीच का भरोसा और गहरा होगा. आज दिखावे और सोशल मीडिया पर रिश्तों के प्रदर्शन से बचें, क्योंकि शुक्र-राहु की युति नजर दोष पैदा कर सकती है; निजी पलों को निजी ही रहने दें.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन दिखावे और बाहरी चकाचौंध के चक्कर में आप अपनी डाइट को नजरअंदाज कर सकते हैं. शुक्र के प्रभाव से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है, इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चुनाव में सावधानी बरतें. आज रात को हल्का भोजन करें और समय पर सोएं ताकि मानसिक शांति बनी रहे.
सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी का प्रदर्शन करने से बचें और फालतू खर्चों पर रोक लगाएं.
उपाय: माता लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ करें.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- सफ़ेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




