थिएटर के बाद अब OTT पर ‘Ikkis’, धर्मेंद्र को आखिरी बार देखने का मौका

Updated:
विज्ञापन
थिएटर के बाद अब OTT पर ‘Ikkis’, धर्मेंद्र को आखिरी बार देखने का मौका

Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस वाली फिल्म ‘इक्कीस’ अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. जानिए परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की इस बायोपिक में क्या है खास.

विज्ञापन

Ikkis OTT Release: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस वाली फिल्म इक्कीस अब OTT पर आ चुकी है. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह परमवीर चक्र अवॉर्डी अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है. थिएटर में 1 जनवरी को रिलीज हुई यह वॉर ड्रामा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे या फिर एक बार फिर ‘ही-मैन’ को आखिरी बार स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो अब मौका आपके पास है. आइए आपको पूरी डिटेल बताते हैं.

कहां देखें इक्कीस?

इक्कीस फिलहाल Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. पहले यह फिल्म सिर्फ किराए (rent) पर उपलब्ध थी, लेकिन अब प्लेटफॉर्म ने इसे अपने सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करा दिया है.

डिजिटल प्रीमियर की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, “एक कहानी जिसने 21 को हमेशा के लिए अमर कर दिया.”

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में उन्होंने अद्भुत साहस का परिचय दिया. महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए इस युवा ऑफिसर को उनकी मृत्यु के बाद देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. उस समय वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सैनिक थे.

फिल्म उनकी बहादुरी, डेडिकेशन और बलिदान को इमोशनल और दमदार अंदाज में पर्दे पर दिखाती है.

कौन-कौन हैं फिल्म में?

फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. इस फिल्म से अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है, जिन्होंने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 रुकी तो क्या? तब तक OTT पर देखें ये रियल-इंस्पायर्ड फिल्में

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola