‘तारा’ से सजेगा स्टार प्लस का प्राइम टाइम, जानें कब ऑनएयर होगा ये मोस्ट अवेटेड शो

Tara: स्टार प्लस का मोस्ट अवेटेड शो तारा 10 मार्च से ऑनएयर होने जा रहा है. दो अलग सामाजिक बैकग्राउंड के लोगों की यह इमोशनल लव स्टोरी प्यार, संघर्ष और पारिवारिक टकराव के जरिए दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली है.
Tara: स्टार प्लस एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए एक नई और भावनात्मक कहानी लेकर आ रहा है. चैनल का मोस्ट अवेटेड शो ‘तारा’ जल्द ही ऑनएयर होने जा रहा है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. कई हफ्तों तक ‘कमिंग सून’ टीजर्स के जरिए सस्पेंस बनाए रखने के बाद अब इसकी प्रीमियर डेट भी सामने आ चुकी है. यह शो एक ऐसी प्रेम कहानी पेश करेगा, जो सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं बल्कि समाज और रिश्तों की परतों को भी उजागर करेगी.
दो अलग दुनिया, एक एहसास
कहानी के केंद्र में हैं तारा और युवराज- दो ऐसे किरदार, जो अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं. युवराज एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है, जबकि तारा उसी घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम करती है. हालात उन्हें करीब लाते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपता है. लेकिन जैसे ही यह रिश्ता सामने आता है, युवराज का परिवार इसके खिलाफ खड़ा हो जाता है और यहीं से शुरू होता है भावनाओं, टकराव और फैसलों का सिलसिला.
प्रोमो में दिखी भावनाओं की गहराई
शो के प्रोमो में तारा और युवराज के रिश्ते की शुरुआत और उनके बीच की मासूमियत को खूबसूरती से दिखाया गया है. एक तरफ युवराज अपने दिल की बात समझने की कोशिश करता नजर आता है, तो दूसरी तरफ परिवार की उम्मीदों और सामाजिक दबाव से जूझता है. वहीं तारा एक मजबूत और स्वाभिमानी लड़की के रूप में सामने आती है, जो हर परिस्थिति में खुद को संभालकर आगे बढ़ती है.
समाज की दीवारों को चुनौती देती कहानी
अगर आप दिल को छू लेने वाली और ड्रामे से भरपूर कहानी देखना पसंद करते हैं, तो ‘तारा’ को जरूर देखिए. यह शो 10 मार्च से हर रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा.
यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत को लेकर अच्छी खबर, आमिर खान ने बताया हर दिन हो रहा सुधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










