'देशभक्ति की फिल्में करने से कुछ नहीं होता', अक्षय कुमार की खामोशी पर भड़की सोशल मीडिया यूजर, वीडियो

अक्षय कुमार, फोटो - ए आई जेनरेटेड
CJP स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर खुशसबकुछ नाम की यूजर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने अक्षय कुमार की 'बेबी' और 'एयरलिफ्ट' जैसी देशभक्ति फिल्मों का जिक्र करते हुए एक्टर से देश से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी को लेकर सवाल पूछे हैं.
सोशल मीडिया पर खुशसबकुछ नाम की एक यूजर का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, देश में चल रहे CJP स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच अब तक एक्टर अक्षय कुमार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. इसी को लेकर यूजर ने एक वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार से सवाल पूछे हैं. वीडियो में उन्होंने अक्षय कुमार की 'बेबी', 'एयरलिफ्ट' और दूसरी देशभक्ति वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इन फिल्मों के बाद उन्हें भरोसा था कि एक्टर देश से जुड़े इश्यू पर भी अपनी ओपिनियन रखेंगे. आए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
Khushsbkuch Viral Video: यूजर ने अक्षय कुमार की चुप्पी पर साधा निशाना
वीडियो में यूजर कहती हैं कि इन फिल्मों को देखने के बाद उन्हें लगता था कि अक्षय कुमार देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखेंगे. उन्होंने सवाल किया कि जिन फिल्मों में देशभक्ति का संदेश दिया गया, क्या उन फिल्मों के एक्टर को ऐसे समय में भी अपनी राय रखनी चाहिए. वीडियो में यूजर ने अक्षय कुमार के पुराने इंटरव्यू और उनकी लाइफस्टाइल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सिर्फ सुबह जल्दी उठने और देशभक्ति की फिल्में करने से कुछ नहीं होता. जब देश में इतना बड़ा स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट चल रहा है, तो अक्षय चुप क्यों हैं? उन्होंने यह भी पूछा कि जब देश से जुड़े मुद्दे पर बहस हो रही है, तब एक्टर की तरफ से कोई रिएक्शन क्यों नहीं आ रहा है.
View on Instagram
Akshay Kumar Viral Video Reaction: सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए अलग-अलग रिएक्शन
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. यूजर्स ने खुशसबकुछ की बात का सपोर्ट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उनके बुरे समय में कितनों ने सपोर्ट किया? जब बैक टू बैक मूवी फ्लॉप हो रही थीं?" वहीं, एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार को टैग करते हुए लिखा, "क्यों बेइज्जती करवाई हो यार, आओ यार साथ दो." वहीं, एक यूजर ने लिखा, "इन सेलिब्रिटीज को अनफॉलो कर देना चाहिए."

CJP Protest Support: सेलेब्स ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में रखी अपनी बात
CJP स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सामने आए हैं. सलमान खान, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनू सूद और वीर दास समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स की मांगों और उनकी आवाज को सपोर्ट किया है. वहीं, शबाना आजमी और प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचकर प्रोटेस्ट में भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: RJ नावेद ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया पर कसा तंज, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सपोर्ट, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










