‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने छात्रों की मांग का किया सपोर्ट, फिर सरकार के पक्ष में कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
रुपाली गांगुली, फोटो- इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली, फोटो- इंस्टाग्राम

NEET पेपर लीक विवाद के बीच 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण आवाज उठाने की अपील की है.

विज्ञापन

Rupali Ganguly On NEET Protest: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. छात्रों को ऐसी परीक्षा व्यवस्था चाहिए जिसमें सब कुछ साफ हो, किसी तरह की गड़बड़ी न हो और सभी को बराबर मौका मिले. रुपाली ने छात्रों के मुद्दे का सपोर्ट करते हुए हिंसक गतिविधियों पर सवाल उठाए.

Rupali Ganguly Statement: रुपाली गांगुली ने कहा-‘हिंसा से असली मुद्दा पीछे छूट जाता है’

रुपाली गांगुली ने एक्स पर लिखा, “जो लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं, सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें छात्रों का प्रतिनिधि नहीं कहा जा सकता. ऐसी हरकतें एक सही मांग और आंदोलन को कमजोर कर देती हैं. पेपर लीक मामले में न्याय की मांग बिल्कुल सही है. छात्रों को ऐसी परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए जो निष्पक्ष हो, जिसमें जवाबदेही तय हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए मजबूत कदम उठाए जाएं.”

रुपाली गांगुली ने कहा- भारत अपने छात्रों के साथ है

आगे रुपाली गांगुली ने कहा, दुर्भाग्य से जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन की जगह हिंसा ले लेती है, तो छात्रों की असली समस्याएं और उनकी मांगें पीछे छूट जाती हैं. अगर कोई देश विरोधी या राजनीतिक मकसद रखने वाले लोग छात्र आंदोलन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं, तो इसका नुकसान उन छात्रों को होता है जो सच में न्याय चाहते हैं. भारत अपने छात्रों के साथ है और अपने लोगों के साथ है. लड़ाई साफ व्यवस्था, जवाबदेही और बेहतर सुधारों के लिए होनी चाहिए, न कि हिंसा और तोड़फोड़ के लिए.

रुपाली ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएं

रुपाली गांगुली ने कहा, हर छात्र और नागरिक से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएं, एकजुट रहें और किसी को भी अपने आंदोलन का गलत इस्तेमाल न करने दें. आपका भविष्य इतना महत्वपूर्ण है कि उसे किसी और के फायदे के लिए इस्तेमाल न होने दें. शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया प्रयास ही लंबे समय तक बदलाव ला सकता है.

ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' नहीं छोड़ रहे हैं राहिल आजम, रुपाली गांगुली संग विवाद की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ में शादी के बीच आया ट्विस्ट, घर का सपना टूटा तो पारितोष-गौतम को साथ देखकर चौंकी अनु


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola