'अनुपमा' नहीं छोड़ रहे हैं राहिल आजम, रुपाली गांगुली संग विवाद की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

राहिल आजम और रुपाली गांगुली, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या राहिल आजम ने 'अनुपमा' छोड़ा? शो में पराग कोठारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. जानें कब और कैसे होगी उनकी वापसी.
Anupama: शो 'अनुपमा' में पराग कोठारी का किरदार निभाने वाले राहिल आजम पिछले कुछ समय से शो से गायब हैं. शो में आए लीप के बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उन्होंने 'अनुपमा' छोड़ दिया है. अब राहिल ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है.
Parag Kothari Will Return at Right Time: राहिल आजम बोले-'पराग कोठारी कहीं नहीं गया'
इंडिया फोरम्स से बातचीत में राहिल आजम ने कहा, "नहीं, पराग कोठारी कहीं नहीं गया है. वह कभी भी वापस आ सकता है. बस उसकी वापसी सही तरीके से होनी चाहिए. दर्शक भी यही चाहेंगे कि अगर मैं पराग कोठारी बनकर लौटूं तो मेरे किरदार के पास करने के लिए दमदार कहानी हो. इसलिए हमारे आदरणीय निर्माता राजन शाही सही मौके का इंतजार कर रहे हैं. जैसे शुरुआत में पराग कोठारी की एंट्री धमाकेदार थी, वैसे ही उसकी वापसी भी खास होनी चाहिए. ऐसा नहीं कि वह आए और बस खड़ा रहे."
View on Instagram
राजन शाही ने ब्रेक को लेकर क्या कहा था?
राहिल ने बताया कि शो में लीप आने के बाद निर्माता राजन शाही ने उनसे पहले ही इस ब्रेक को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, "जब 'अनुपमा' में लीप आया, तब राजन शाही जी ने मुझसे कहा था कि कुछ महीनों के लिए आपको शो से दूर रखा जाएगा और फिर आपकी दोबारा एंट्री होगी. अब वह कब होगी, यह समय तय करेगा. अगर किस्मत में होगा तो जरूर होगी और अगर नहीं भी हुई तो वही ऊपर वाले की मर्जी होगी."
Rahil Azam Denies Quitting Show: राहिल आजम ने कहा-'मैं अनुपमा क्यों छोड़ूंगा?'
राहिल आजम ने कहा, "एग्जिट? बिल्कुल नहीं. मैं शो क्यों छोड़ूंगा? मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं राजन शाही जी के साथ काम करूं और वह सपना पूरा हुआ."
View on Instagram
Rahil Azam Responds to Rumours About Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली के साथ विवाद की अफवाहों पर भी दिया जवाब
राहिल आजम से यह भी पूछा गया कि अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि कलाकार रुपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ देते हैं. इस पर उन्होंने कहा,"मैं और रुपाली करीब 23-24 साल पहले 'भाभी' शो में साथ काम कर चुके हैं, हालांकि तब हमारा कोई सीन साथ नहीं था. मैं उन्हें तभी से जानता हूं. उन्होंने कई हिट शो दिए हैं और वह शानदार एक्ट्रेस हैं. जहां तक हमारी बात है, हमारा रिश्ता हमेशा पूरी तरह प्रोफेशनल रहा. हम दोनों चाहते थे कि हर सीन पहले से बेहतर बने और इसी वजह से हमारे सीन और अच्छे बनते थे. बाकी जो भी अफवाहें हैं, मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता. मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ."
ये भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ में शादी के बीच आया ट्विस्ट, घर का सपना टूटा तो पारितोष-गौतम को साथ देखकर चौंकी अनु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










