Lock Upp 2: 'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', हर्षद चोपड़ा का खुलासा, बोले- उस एक घटना ने मेरी जिंदगी बदल दी

Updated:
विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लॉक अप शो में एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपने जीवन का एक राज खोला है. उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी.

विज्ञापन

Harshad Chopda Suicide Revelation: एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप -सच या सजा' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. उनका नाम उनकी 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' की को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जोड़ा जा रहा है. वहीं अब शो में किए गए उनके एक खुलासे ने सभी को इमोशनल कर दिया.

विज्ञापन

Harshad Chopda Secret: हर्षद चोपड़ा ने कहा-'ब्रेकअप के बाद मैंने अपनी कलाई काट ली थी'

हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन जोन में पहुंचे. शो के नियमों के मुताबिक खुद को बचाने के लिए सभी को अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज बताना था. इस दौरान हर्षद ने बताया, "वह मेरा पहला रिश्ता था. किसी बात पर वह मुझसे नाराज थी. फिर मुझे फोन करके बताया गया कि वह कहां है, क्या कर रही है और किसके साथ है. उस समय मैं जो महसूस कर रहा था, वैसा महसूस नहीं करना चाहता था. मुझे कुछ भी समझ नहीं आया और मैंने अपनी कलाई काट ली." अपनी बात कहते हुए हर्षद ने अपनी कलाई पर मौजूद निशान भी दिखाया, जो आज भी उस दर्दनाक घटना की याद दिलाता है.

अस्पताल में इलाज के लिए भी करनी पड़ी थी मिन्नतें

हर्षद ने बताया कि खुद को घायल करने के बाद अस्पताल पहुंचना भी उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने पहले पुलिस शिकायत के बिना इलाज करने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा, "मुझे बहुत हाथ-पैर जोड़ने पड़े, बहुत मिन्नतें करनी पड़ीं, तब जाकर इलाज शुरू हुआ." हर्षद ने माना कि यह घटना उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था और इसी अनुभव ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने कहा कि उस दिन उन्होंने खुद से एक वादा किया था कि अब वह जिंदगी में किसी भी इंसान के लिए खुद को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

Lock Upp Upcoming Episode: अब वरुण 'लैला' खोलेंगे दो हफ्तों से छिपा राज

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा खुलासा देखने को मिलेगा. शो की होस्ट फराह खान सीधे वरुण 'लैला' से पूछेंगी कि आखिर वह दो हफ्तों से कौन-सा सच सबसे छिपा रहे हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि फराह कहती हैं, "अब समय आ गया है कि सबको सच बता दो, इसे और छिपाने का कोई मतलब नहीं है."

View on Instagram

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ मेरा आखिरी रियलिटी शो था', 'लॉक अप 2' में नहीं होगी आसिम रियाज की एंट्री, वाइल्ड कार्ड की खबरों पर तोड़ी चुप्पी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola