Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल ने 'रामायण' फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने इस किरदार को निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी बताया है.

विज्ञापन

Sunny Deol Ramayana Hanuman: फिल्म 'रामायण' में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. अब उन्होंने पहली बार इस रोल को लेकर खुलकर बात की है. 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्टर ने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म पर बहुत कम काम किया है. सनी ने कहा, "सच कहूं तो मैंने अभी फिल्म की सिर्फ थोड़ी-सी शूटिंग की है. मुझे अभी बहुत लंबा सफर तय करना है."

विज्ञापन

Sunny Deol On Playing Hanuman: सनी देओल बोले- हनुमान जी का किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी

सनी देओल ने फिल्म के मेकर्स का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका मिला. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस किरदार को पूरी ईमानदारी और सही भावना के साथ पर्दे पर उतार सकूं. हनुमान जी का किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं है. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इसे निभाते हुए बहुत आनंद महसूस करूंगा. वह चंचल हैं, मासूम हैं, बेहद शक्तिशाली हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हैं. यही उन्हें सबसे खास बनाता है."

दर्शकों से मांगा आशीर्वाद

सनी देओल ने यह भी स्वीकार किया कि बड़े मंच पर लोगों के सामने बोलना उनके लिए हमेशा आसान नहीं होता. उन्होंने कहा, "हमने बहुत बड़ा और खास प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है. इसे सफल बनाने के लिए आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस देश का हर भारतीय 'रामायण' जरूर देखेगा."

Ramayana Release Date: कब रिलीज होगी 'रामायण'?

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में बनाई जा रही है और इसे IMAX फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग 2026 में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा और अंतिम भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना क्यों चाहते थे सनी देओल से पहले सेट पर पहुंचना? ‘इक्का’ डायरेक्टर ने बताया राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola