डरकर जीने वालों में से नहीं... पंकज त्रिपाठी ने बड़े भाई पर हुए हमले पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी और उनके भाई विजयेंद्र नाथ तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी और उनके भाई विजयेंद्र नाथ तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम

बिहार में अपने बड़े भाई विजयेंद्र नाथ तिवारी पर हुए हमले के बाद पंकज त्रिपाठी ने पहली बार इस मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कहा कि वे डरने वालों में से नहीं हैं और दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बिहार में अपने बड़े भाई विजयेंद्र नाथ तिवारी पर हुए हमले को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. इस घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Pankaj Tripathi On Attack on His Elder Brother: बड़े भाई पर हुए हमले में क्या बोले पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, "मेरा अपने परिवार से बहुत गहरा जुड़ाव है. हम रोज कम से कम एक बार जरूर बात करते हैं, जो घटना हुई, उसका असर मुझ पर भी पड़ा है, लेकिन मुझे कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. मुझे विश्वास है कि दोषियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी."

" data-instgrm-version="14" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);"> " target="_blank" rel="noopener noreferrer">View on Instagram

Pankaj Tripathi Says We Are Not Affraid: पंकज त्रिपाठी बोले- हम डरने वालों में से नहीं हैं

उन्होंने आगे कहा, "हम डरकर जीने वालों में से नहीं हैं. जब हमने किसी के साथ गलत नहीं किया, तो फिर डरने की कोई वजह भी नहीं है, जो हुआ, वह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था. जिंदगी में ऐसे मुश्किल दौर आते रहते हैं, लेकिन उनका सामना हिम्मत से करना पड़ता है."

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी पर हुआ था हमला

21 जून 2026 को बिहार के गोपालगंज जिले में स्थानीय विवाद के दौरान पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस घटना में विजयेंद्रनाथ गंभीर घायल हो गए थे. जिन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया. घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से तुरंत पटना पहुंचे और पूरे समय अपने परिवार के साथ रहे. उस दौरान उनके करीबी लोगों ने बताया था कि एक्टर की पहली प्राथमिकता अपने भाई का इलाज और परिवार का साथ देना है, इसलिए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी.

पंकज त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम

Pankaj Tripathi Loves Bihar: बिहार से पंकज त्रिपाठी को है लगाव

गोपालगंज के बेलसंड गांव से ताल्लुक रखने वाले पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने बिहार से जुड़े रिश्ते और परिवार के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुंबई उनकी कर्मभूमि है, लेकिन बिहार उन्हें सुकून देता है.

About Pankaj Tripathi and Bijendra Families: पंकज और बिजेंद्र के परिवार का सामाजिक योगदान

  1. पंकज त्रिपाठी और उनके भाई बिजेंद्र का परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है.
  2. परिवार सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है.
  3. उनके पिता पंडित बनारस तिवारी अपने गांव में सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल थे.
  4. माता-पिता की स्मृति को समर्पित करते हुए दोनों भाइयों ने 'पंडित बनारस तिवारी फाउंडेशन ट्रस्ट' की शुरुआत की.
  5. यह ट्रस्ट शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों पर लगातार काम कर रहा है.
  6. संस्था के जरिए स्कूलों के निर्माण, सोलर सुविधाओं के विस्तार और गांव में कई विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है.

Pankaj Tripathi Returns To The Theatre: थिएटर में पंकज त्रिपाठी ने की वापसी

पंकज त्रिपाठी ने अपने होम प्रोडक्शन 'लाइलाज' के जरिए थिएटर में भी वापसी की, जिसमें उनकी बेटी ने पहली बार अभिनय किया. थिएटर में लौटने की वजह बताते हुए उन्होंने मनी कंट्रोल संग बातचीत में कहा, "आज मैं जो भी हूं, उसमें थिएटर का बहुत बड़ा हाथ है. इसी मंच ने मुझे अभिनय की बारीकियां सिखाईं और जिंदगी को बेहतर तरीके से समझना भी सिखाया. करीब दस साल तक थिएटर से दूर रहने के बाद एक दिन मैं और मेरी पत्नी मृदुला साथ बैठे थे. तब हमने सोचा कि थिएटर ने हमें इतना कुछ दिया है, तो अब हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसे कुछ लौटाएं."

ये भी पढ़ें: बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

ये भी पढ़ें: कौन हैं पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र तिवारी? बिहार के गोपालगंज में करते हैं ये काम


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन