'मार-पीट वाला हाव भाव था भाई… ' वायरल वीडियो में विपक्ष पर बोले मनोज तिवारी

Updated:
विज्ञापन
‘ यह  देश  चलाएगा हमारा’… छात्रों के प्रदर्शन पर मनोज तिवारी ने क्या कहा, जो मचा सोशल मीडिया पर बवाल, फोटो, इंस्टाग्राम

मार-पीट वाला हाव भाव था भाई… वायरल वीडियो में विपक्ष पर बोले मनोज तिवारी फोटो, इंस्टाग्राम

वायरल वीडियो में मनोज तिवारी ने संसद में विपक्ष के हंगामे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने विपक्ष के रवैये को लेकर कहा कि उनका “मार-पीट वाला हाव-भाव” था.

विज्ञापन

संसद में विपक्ष के हंगामे और कार्यवाही बाधित किए जाने को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसी बीच अभिनेता और गायक मनोज बाजपेयी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी बात रखते हुए नजर आए और कांग्रेस तथा विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया.

What is in the Viral Video? क्या है वायरल वीडियो में

मनोज तिवारी ने इस वायरल वीडियो में कहा है कि ,“महिलाओं को आगे करके पीएम मोदी को कांग्रेस ने घेर लिया. इससे प्रधानमंत्री को रुकना पड़ा, क्योंकि हम तो प्रधानमंत्री को नहीं देखे. पर हम तो उनको सुनने के लिए तैयार बैठे थे. उनका पूरा मारपीट वाला हाव-भाव था भाई.”

View on Instagram

इस कथित बयान को प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और विपक्ष की रणनीति की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है. बयान में यह आरोप लगाया गया है कि विपक्ष के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल सका. कथित तौर पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए तैयार थे, लेकिन संसद में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया.

What Manoj Tiwari Said? मनोज तिवारी ने क्या कहा?

मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सत्र से अब तक देश ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत भी शामिल है. लोकसभा अध्यक्ष ने भी चिंता जताई कि संसद के सत्र के पहले ही दिन कामकाज क्यों बाधित होने लगता है. उन्होंने सभी दलों से मिलकर काम करने और सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की. उन्होंने आगे कहा की इन सब के बावजूद विपक्ष का रुख नेगेटिव रहा.

About Student Protest: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बारे में 

नई दिल्ली में अलग अलग जगहों पर स्टूडेंट्स पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट को कई लोग सोशल मीडिया के जरिये या दिल्ली जाकर सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक सरकार का इस मुद्दे पर कोई बयान सामने नहीं आया है. सीजेपी की इस प्रोटेस्ट को कई सेलिब्रिटी का भी समर्थन मिला है.

यह भी पढ़े : 'गुस्से से खौल रहा हूं ’ छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद युवाओं के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, दी हिम्मत


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola