ePaper

मेष राशिफल 27 फरवरी 2026: करियर में मिलेगी बड़ी तरक्की, धन लाभ के प्रबल योग

Updated at : 27 Feb 2026 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज का मेष राशिफल 27 फरवरी 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 Febuary 2026: ग्रहों का संयोग आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल बना हुआ है. मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए से जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के आर्थिक स्तिथि.

मेष राशि- कुंभ के पांच ग्रह आपकी इनकम बढ़ाएंगे और मिथुन का चंद्रमा भाई-बहनों से सहयोग दिलाएगा. आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला रहेगा. करियर या स्टार्टअप में बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी साख बढ़ेगी. घर में किसी की शादी की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप खुद को बहुत पॉजिटिव महसूस करेंगे.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: कुंभ के पांच ग्रह आपके ‘आय’ भाव में बैठकर इनकम के नए रास्ते खोलेंगे, जिससे किसी बड़े प्रोजेक्ट या स्टार्टअप में आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा. आपकी व्यावसायिक साख बढ़ेगी और मिथुन के चंद्रमा के प्रभाव से भाई-बहनों का सहयोग आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. ऑफिस में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में स्थिरता और खुशहाली का माहौल रहेगा. घर में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से आपका प्रेम संबंध भी सकारात्मकता की ओर बढ़ेगा और पार्टनर के साथ आपके भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी पुराने मित्र से अपने दिल की बात कहने के लिए बहुत ही शुभ और सफलता देने वाला है.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. चंद्रमा और गुरु की युति आपके मानसिक तनाव को कम करेगी, जिससे आप शारीरिक रूप से भी हल्का महसूस करेंगे. हालांकि, जोश में आकर जरूरत से ज्यादा व्यायाम न करें, मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. आज पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना आपकी कार्यक्षमता को और अधिक बढ़ा देगा.

सावधानी: सफलता के जोश में आकर अपनी भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें, नजर लग सकती है.

उपाय: आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- नारंगी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola