मिहिर-तुलसी के रिश्ते में बड़ा मोड़, नॉयना की झूठी कहानी का होगा अंत

Updated:
विज्ञापन
मिहिर-तुलसी के रिश्ते में बड़ा मोड़, नॉयना की झूठी कहानी का होगा अंत

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: विरानी परिवार में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. नॉयना का छुपा सच सामने आने की कगार पर है, उसे एक शख्स ब्लैकमेल कर रहा है, वहीं रणविजय अपने कर्मों की सजा पाकर जेल जाएगा. परी को बेटी की कस्टडी और जिंदगी में नई खुशियां मिलने वाली हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे हुए है. विरानी परिवार की कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां रिश्तों की सच्चाई, पुराने झूठ और नए फैसले सामने आने वाले हैं. नॉयना का छुपा सच, मिहिर को लेकर फैली गलतफहमियां और रणविजय के कर्मों का हिसाब इन सबके बीच आने वाले एपिसोड्स और भी दिलचस्प होने वाले हैं.

नॉयना का राज अब नहीं रहेगा छुपा

कहानी का सबसे बड़ा मोड़ नॉयना के इर्द-गिर्द घूम रहा है. उसे एक अनजान नंबर से मैसेज आता है, जिसमें उसकी और उसकी बहन सुचू की बातचीत का वीडियो होता है. इससे साफ है कि कोई शख्स नॉयना का राज जान चुका है और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है. आने वाले एपिसोड्स में यही ट्रैक सबसे ज्यादा हलचल मचाएगा.

मिहिर के बारे में सच्चाई आएगी सामने

गौतम को अब सच्चाई पता चल गई है कि छह साल पहले मिहिर और नॉयना के बीच कुछ भी नहीं हुआ था. नॉयना ने झूठ बोलकर सबको भ्रमित किया था. अब गौतम तुलसी को सच बताने वाला है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सच सामने आने के बाद तुलसी का रिएक्शन क्या होगा.

रणविजय को मिलेगी उसके कर्मों की सजा

दूसरी तरफ कहानी में न्याय का पल भी आने वाला है. रणविजय अपने गलत कामों की सजा पाएगा और जेल चला जाएगा. इसके बाद परी को अपनी बेटी गरिमा की कस्टडी मिल जाएगी, जिससे उसकी जिंदगी में नई खुशियों की शुरुआत होगी.

परी और अजय की लव स्टोरी लेगी नया मोड़

तुलसी अब चाहती है कि परी और अजय दोबारा साथ आ जाएं. अजय भी मन ही मन परी को पसंद करने लगा है. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में इन दोनों की लव स्टोरी को नया मोड़ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत को लेकर अच्छी खबर, आमिर खान ने बताया हर दिन हो रहा सुधार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola