Crime Thriller Film-Series: डर और सस्पेंस से चकरा जाएगा दिमाग, जब OTT पर देखेंगे ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Crime Thriller Film-Series

Crime Thriller Film-Series: अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए OTT पर मौजूद बॉलीवुड की कुछ चर्चित फिल्म और सीरीज की लिस्ट लाए हैं, जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

विज्ञापन

Crime Thriller Film-Series: बॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म और वेब सीरीज की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही ह, जिनमें रियलिटी से दूर, बहुत ही अलग तरह की सिचुएशन को दिखाया जाता है, जो हमारे मन में तनाव और रोमांच को बढ़ा देती है. इनके डरावने और सस्पेंस से भरपूर सीन को देखकर हम आगे की कहानी देखने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस जॉनर की फिल्में-सीरीज देखना पसंद नीचे दी गई इस लिस्ट पर एक नजर डालें.

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक

रोमांस से शुरू हुई यह फिल्म आपको उलझनों में डाल देगी. इस फिल्म में कार्तिक नारायण नाम के लड़के को एक कॉल आता है, जिसमें कॉलर भी खुद को कार्तिक कहता है. कार्तिक बहुत ही डरपोक रहता है और जब वो इस कॉल के रहस्य का पता लगाता है, तो वह सच जानकर आप सभी चौंक जायेंगे. इस फिल्म के कलाकार फरहान अख्तर एयर दीपिका पादुकोण है. इसे आप नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

जाने जान

यह फिल्म माया डी’सूजा नामक एक सिंगल मदर की कहानी को दिखता है, जो काम्प्लिंग में रहती है. जब उनका एक्स हस्बैंड अचानक वापस आता है तो माया की जिंदगी उलझ जाती है. फिर माया अपने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने पति के मर्डर को छिपाती है, तब मुंबई पुलिस ऑफिसर उसकी खोज में लग जाता है और यह कहानी पेचीदा बनता जाता है. यह फिल्म एक जापानी नॉवेल पर बनी है. करीना कपूर द्वारा अभिनीत इस फिल्म को आप नेटफिक्स पर देख सकते है.

असुर

एक सीरियल किलर जब बनारस के पवित्र शहर में तबाही मचाता है, तब निखिल नायर अपनी CBI की जॉब पर वापस आ जाते है. इस कहानी में पौराणिक कथाओं और हत्याओं का राज छिपा होता है. इस सीरीज में निखिल और उसके बॉस धनंजय राजपूत को हर कदम पर मौत का सामना करना पड़ता है. जब वो इस केस की जांच करते है, यह मामला और भी जटिल होता जाता है. यह वेब सीरीज आप जियोसिनेमा में देख सकते है.

अभय

इस वेब सीरीज में एसपी अभय प्रताप सिंह की कहानी को दिखाया गया है. वह अपने शहर में हो रहे अपराधों को सुलझाने की कोशिश करते है. उनमें अपराधियों की तरह सोचने और छान-बीन करने की क्षमता होती है. अपराधों को सुलझाने के लिए वह बहुत दूर तक जाते है, लेकिन हर बार उन्हें सबसे खतरनाक अपराधियों का सामना करना पड़ता है. इस सीरीज के 3 सीजन जी 5 एप्प पर उपलब्ध है.

अंधाधुन

यह कहानी एक पियानो बजाने वाला आकाश नामक अंधे व्यक्ति की है, जो अपने रिश्तों को संभालते हुए एक परेशानी में फंस जाता है. अनजाने में वह एक हत्या का गवाह बन जाता है और उसकी जिंदगी उलझ जाती है. एक धोखे की वजह से वह चूहे-बिल्ली की जानलेवा खेल में फंस जाता है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू लीड रोल में है. यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola