Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी नर्क बनाने के लिए लौट रहे यशवंत-अक्का साहब, इस वजह से रजत ने मिलाया सवी से हाथ
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. रजत अपनी बेटी सई की याद में तड़प रहा है. रजत, सई को आशका के पास से लाना चाहता है, लेकिन मजबूर है. आशका और रजत का तलाक
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आया था और उसके बाद से ही इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. रजत और सवी की कहानी दर्शकों को नहीं भा रही. हालांकि मेकर्स हर कोशिश कर रहे ताकि ये दर्शकों का फिर से फेवरेट बन पाए. सीरियल में दिखाया गया कि सई अब आशका के पास है. रजत और उसका परिवार सई की याद में तड़प रहा है. सवी को सई कॉल करती है और उससे बात करती है. सवी उसे एक कहानी सुनाती है और कहानी सुनते-सुनते सई सो जाती है.
आशका से तलाक लेने कोर्ट जाएगा रजत
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत कोर्ट पहुंचता है और वहां उसे मीडिया घेर लेती है. मीडिया उससे सई की कस्टडी के बारे में सवाल पूछने लगती है. रजत उनके सवालों को नजरअंदाज करता है और वकील से मिलने चला जाता है. वकील उसे बताता है कि उनके पास सई की कस्टडी लेने का आखिरी मौका है. हर्ष और आशका भी कोर्ट पहुंचते हैं. सई अपने पिता रजत को देखती है और उसके पास जाने की कोशिश करती है, लेकिन आशका उसे रोक लेती है.
सई से मिलने कोर्ट पहुंचेगी सवी
सई अपनी नैनी से सवी को कॉल करने के लिए कहती है. सई और सवी फोन पर बात करते हैं. सवी को पता चलता है कि आज ही आशका और रजत के तलाक को लेकर आखिरी सुनवाई है. सवी कोर्ट पहुंचने का फैसला करती है, ताकि वो सई से मिल पाए. कोर्ट में रजत और आशका का तलाक हो जाता है. आशका सई की कस्टडी को लेकर बात करती है और रजत को एक बुरा पिता बताती है. रजत का वकील कहता है आशका, सई को छोड़कर चली गई थी. वहीं, कोर्ट में सवी को देखकर सई उससे मिलने चली जाती है.
गुम है किसी के प्यार में लौट रहे ये दो पुराने किरदार
वहीं, गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को जल्द ही आशका की सच्चाई के बारे में पता चलेगा. सवी को अपनी गलती का अहसास होगा और वो सई को वापस पाने में रजत की मदद करेगी. वहीं, जल्द ही शो में यशवंत और अक्का साहब की वापसी होगी. दोनों के आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा. अक्का साहब एक बार फिर से सवी की जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश करेगी. क्या रजत के सामने सवी का अतीत अक्का साहब खोल देगी. क्या रजत संग सवी की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही उनके बीच सबकुछ खराब हो जाएगा.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










