Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल छोड़ते ही इस एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, नहीं आएगा शो में नजर
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी लीप के बाद कुछ खास दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रही. रजत और सवी की नफरत टीआरपी बटोरने में कामयाब नहीं हो सकी. मेकर्स अब नये-नये ट्विस्ट ला रहे हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल में मेकर्स सवी और रजत को लेकर खूब सारा ट्विस्ट बुन रहे हैं, ताकि दर्शक इससे जुड़े रहे. आने वाले दिनों में नया टर्न दिखने को मिलेगा, जिसके बाद कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी. सई अब रजत के पास नहीं बल्कि आशका के पास है. आशका अचानक से उसकी जिंदगी में वापस आई और सई को अपने पास ले आई. इस बीच सुनने में आ रहा है कि गुम है किसी के प्यार में फेम एक्टर विशाल शर्मा को एक नया शो मिला है.
गुम है किसी के प्यार में फेम इस एक्टर को मिला नया शो
गुम है किसी के प्यार में अबतक तीन लीप आ चुके हैं. कहानी नील भट्ट और आयशा सिंह के साथ शुरू हुई. जिसके बाद लीप आया और कहानी भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के ईद-गिर्द घूमने लगी. अब एक बार फिर से लीप आया और इसमें शक्ति यानी ईशान की जगह हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई है. वहीं, गुम है किसी के प्यार में फेम एक्टर विशाल शर्मा अब नये रियलिटी कॉमेडी शो ‘कॉमेडी विद अक्की’ में दिखेंगे. ये शो जियो सिनेमा पर आएगा. वो इसमें रिंकू सिंह के रोल में दिखेंगे.
गुम है किसी के प्यार में विशाल शर्मा ने किया था काम
वहीं, गुम है किसी के प्यार में विशाल शर्मा सवी के दोस्त का रोल निभाते थे. वो सवी का बहुत क्लोज फ्रेंड था और उसके साथ हमेशा खड़ा रहता था. हालांकि लीप के बाद उनका ट्रैक अब खत्म हो गया है. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सई अब रजत की एक्स वाइफ आशका के पास है. रजत अपनी बेटी को वापस अपने पास लाना चाहता है और उसने इसके लिए वकील भी कर लिया है. रजत को इस बात का गिल्ट है कि उसने अपनी बेटी का अच्छे से ध्यान नहीं रखा और उसे कभी प्यार नहीं किया. रजत को लगता है कि वो एक अच्छा पिता नहीं बन पाया.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










