Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशका का होगा पर्दाफाश, सई को हॉस्टल जाने से कैसे रोकेगी रजत और सवी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका, सई को अपने साथ ले आती है. वो रजत को एक बुरा पिता बताती है और सई पर हक जताती है. सवी को रजत और आशका के अतीत के बारे में कुछ पता नहीं है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist: सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवी और रजत की जिंदगी में बड़ा टर्न आने वाला है. रजत की बेइज्जती सवी पूरे मीडिया वालों के सामने करती है. रजत इस बात से तिलमिला जाता है. उसे बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ता है. दूसरी तरफ रजत की एक्स वाइफ सई आशका को अपने साथ ले जाती है. आशका सई पर अपना हक मांगती है. हालांकि सवी इस बात से अनजान है कि आशका और रजत के बीच क्या हुआ था. उनके अतीत के बारे में ना जानते हुए सवी, सई को आशका को दे देती है.
आशका चलेगी बड़ी चाल
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका अपने आंसू दिखाकर सई को अपना बनाने की कोशिश करेगी. वो सब को फील कराएगी कि सई को उसके साथ ही रहना चाहिए. साथ ही सबके सामने रजत को गैर जिम्मेदार बताएगी. आशका का ये रूप देखकर रजत को काफी गुस्सा आएगा. वहीं, आशका, सई को ले तो जाएगी, लेकिन उसका ख्याल रख नहीं पाएगी. हर्ष, सवी को अपने घर में रखने का मन नहीं बनाता और उसे हॉस्टल शिफ्ट करने का बात करता है.
सई को हॉस्टल भेजने का प्लान बनाएगी आशका
ये बात सवी को पता चल जाएगी और वो अपना आपा खो देगी. आशका का ये बदला रूप देखकर सवी चौंक जाएगी. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, रजत के साथ हाथ मिला लेगी और सई को आशका से छिनने का प्लान करेगी. क्या आशका को सई को हॉस्टल भेजने से रोक पाएगी सवी. क्या रजत और सवी मिलकर अपनी बेटी सई को वापस ला पाएगी. आने वाले एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा.
देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










