Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने वैभवी हंकारे को अचानक शो से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोजेक्ट के लिए…

Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने बदलाव के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल वैभवी हंकारे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. वह सवी की भूमिका को दोहरा रही हैं. अब परम सिंह ने वैभवी को अचानक निकाले जाने पर बात की है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इस समय चर्चा में है. यह शो 2020 में शुरू हुआ था और टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. हालांकि जबसे शो ने लीप लिया और सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर की एंट्री हुई, दर्शकों ने कहानी से जुड़ना बंद कर दिया. लिहाजा रेटिंग बुरी तरह गिर गई. अब मेकर्स नए ट्विस्ट पेश करके नंबरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. वैभवी उर्फ तेजस्विनी का शो से पत्ता कट गया है. गुम है किसी के प्यार में की टीम ने भाविका शर्मा की री-एंट्री करवाई. उन्हें सवी के रूप में काफी ज्यादा पसंद किया गया था.
परम सिंह ने वैभवी के शो से बाहर निकलने पर की बात
परम सिंह ने वैभवी के शो से अचानक बाहर निकलने पर खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या वह उनके साथ काम करना मिस करेंगे. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग बातचीत में कहा, “हां, मैं एक को-स्टार के रूप में वैभवी के साथ काम करना मिस करूंगा. वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत मेहनती, सभ्य और प्रोफेशनल हैं. उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत की है. मैं उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”
परम सिंह ने वैभवी को बताया प्रोफेशनल
परम सिंह ने वैभवी के साथ शादी के सीन की शूटिंग के बारे में भी बात की. उन्होंने शेयर किया, “वैभवी के साथ काम करना एक बहुत ही पॉजिटिव अनुभव रहा है, क्योंकि वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत प्यारी और समझदार हैं. जब काम की बात आती है, तो वह रिएक्शन और सजेशन लेने के लिए ओपन रहती है. उनके साथ काम करने के बारे में मुझे जो एक बात पसंद है, वह यह है कि वह एक सीन की जरूरत को समझती हैं और उसी के अनुसार खुद को ढालती है. शादी का ट्रैक काफी इंटेंस और दर्द भरा था, तो उन्होंने इसे ऐसे ही निभाया.”
यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




