370 Ki Biryani Controversy: रील वाले लड़के पर फूटा एल्विश यादव- दिशा पटानी की बहन का गुस्सा, कहा- ये रेट तय करेंगे

Updated:
विज्ञापन
Disha Patani sister khushboo 370 Ki Biryani Controversy

370 की बिरयानी पर खूशबू और एल्विश यादव फोटो- इंस्टाग्राम

370 Ki Biryani Controversy: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर एल्विश यादव और दिशा पटानी की बहन ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि ये लड़के हमारे रेट तय करेंगे. पूरी जिंदगी यही होते आया है.

विज्ञापन

370 Ki Biryani Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों 370 रुपये की बिरयानी को लेकर काफी विवाद हो रहा है. अब इस मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है. उन्होंने न सिर्फ वायरल बयान वाले लड़के को लताड़ा, बल्कि उस कंटेंट को प्रमोट करने वालों की सोच पर भी सवाल खड़े कर दिए.

370 बिरयानी विवाद पर क्या बोले एल्विश यादव

इस पूरे मामले पर एल्विश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 370 रुपये की बिरयानी वाली घटना ने दो अलग-अलग तरह की सोच को एक्सपोज कर दिया. एक शख्स को लगा कि पैसे खर्च करने के बाद उसे कुछ पाने का हक मिल जाता है, जबकि एक कॉमेडियन को लगा कि ऐसे असहज और गलत कमेंट्स को हंसी में उड़ाया जा सकता है. हालांकि बिरयानी तो दम पर बनी थी, विवाद ईगो पर. बढ़ते विरोध के बीच हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर दिया. गुरुग्राम स्थित उनकी कंपनी ने भी उन्हें नौकरी से हटा दिया है.

दिशा की बहन ने क्या कहा

दिशा की बहन खुशबू ने भी प्रणित मोरे विवाद पर अपनी राय रखी. उन्होंने कुछ क्लिप्स पोस्ट की और कहा, “ये वीडियो अब तक आप सब ने देख ली होगी. आगे बढ़ते हैं… वह यह कहने की कोशिश कर रहा है कि अजीब लगेगा कि पहले दिन ही बिरयानी खिलाने लाया है और पहले ही दिन फेवर मांग रहा है. लड़की को एक अंधेरे से पार्क में लेके गया, ताकि उसके साथ कुछ शारीरिक गतिविधि की जा सके. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘हम दोस्त हैं’ सिर्फ बात के लिए बोला जाता है असलियत में इसके कोई मायने नहीं होते हैं ना.”

दिशा पटानी की बहन ने कहा, ये रेट तय करेंगे

खुशबू ने आगे कहा, “ये 22-23 साल का लड़का है और ऐसा दिमाग है इस लड़के के अंदर. उसके टॉप के अंदर उसको हाथ डालना था. ये पढ़े लिखे जितने भी गंवार हैं ये हमारा रेट तय करते हैं. हम छोटे हैं तो रेट तय करेंगे, कॉलेज में रेट तय करेंगे, डेट पे जा रहे हैं किसी के साथ तो रेट तय करेंगे. शादी के बाद ससुराल और पति दहेज में रेट तय करेंगे. पूरी जिंदगी हमारी रेट ही होगा.”

370 रुपये वाली बिरयानी का क्या है विवाद

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन प्रणीत मोरे के गुरुग्राम में हुए एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में हिमांशु जांगड़ा नाम के व्यक्ति ने एक महिला के साथ डिनर पर जाने का एक्सपीरियंस शेयर किया. बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उसने महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी और बदले में कुछ उम्मीदें रखी थीं. उसके बयान का सबसे विवादित हिस्सा वो था, जब उसने कहा कि महिला ने बिरयानी खाने के बाद घर छोड़ने को कहा, लेकिन ऐसे कैसे छोड़ देता, उससे पैसे भी तो वसूलने थे.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola