Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

Updated:
विज्ञापन

CM रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता का किया रिव्यू फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया. उन्होंने दिल्ली में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया, ताकि हर कोई इससे प्रेरणा ले सकें.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोस्ट अवेटेड मूवी देखी और अपनी राय शेयर की. कहानी से कनेक्ट करते हुए सीएम ने इसे शानदार बताया और इसमें दिखाए गए साहस, त्याग और इंसानियत की तारीफ की. उन्होंने दिल्ली में इसे टैक्स फ्री करने की अनाउंसमेंट भी की.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता का फर्स्ट रिव्यू किया शेयर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाना देखने के बाद मीडिया से बात की और कहा, फिल्म शानदार है… इसकी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है… इसमें भारतीय इंसानियत की वो झलक देखने को मिली, जो अब तक हमसे छिपी हुई थी. हमने देखा कि कैसे 15 नर्सों ने उस रात 400 मरीजों की जान बचाई, जिससे यह साबित हुआ कि हिम्मत किसी वर्दी की मोहताज नहीं होती, हिम्मत इंसान के चरित्र की एक अहम खूबी है. कंगना ने उस रात हमारी नर्सों की ओर से दिखाई गई हिम्मत को बहुत बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारा है… मैं देश और दुनिया भर के लोगों से अपील करती हूं कि वे यह फिल्म जरूर देखें… मेरी यह भी इच्छा है कि दिल्ली सरकार की ओर से हम इस मूवी को टैक्स-फ्री करे, ताकि हर बच्चा, हर युवा और हर परिवार इसे देखने आ सके.”

भारत भाग्य विधाता को बीजेपी सांसद से भी मिला सपोर्ट

इस फिल्म को बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का भी जबरदस्त सपोर्ट मिला. कंगना रनौत को बधाई देते हुए स्वराज ने कहा कि एक्ट्रेस ने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुने हैं, जो भारत के गुमनाम नायकों और इतिहास के अहम अध्यायों को सामने लाते हैं. स्वराज के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ उन नायकों पर रोशनी डालती है, जिन्हें उनके बड़े योगदान के बावजूद शायद ही कभी पहचान मिलती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों के बीच बड़ी कामयाबी हासिल करेगी.

भारत भाग्य विधाता की क्या है कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ सच्ची कहानी पर आधारित है. यह फिल्म उन नर्सों की बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने 26/11 की रात आए संकट के दौरान साहस दिखाया था. यह फिल्म फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को सम्मान देती है और उनकी निस्वार्थ सेवा पर रोशनी डालती है. फिल्म की कास्ट में कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अरुण बेर्डे, रसिका अगाशे, सुयश कुकरेजा और विवेक कुमार सिंह जैसे कलाकार हैं. मूवी 12 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी की जिंदगी में मचा बवाल, पति के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं तो मिला बड़ा सहारा

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola