Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 पास हुई या फेल, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

Raid 2 OTT Verdict
Raid 2 Advance Booking: साल 2018 में रिलीज हुई रेड में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, अजय देवगन अपनी एक बार फिर साहसी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस एक्शन थ्रिलर को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं अब तक कितने टिकट बिक चुके हैं.
Raid 2 Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अजय एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में फिर से नजर आएंगे. एक्शन थ्रिलर पहले पार्ट से भी ज्यादा एक्साइटिंग होने वाली है. 1 मई को ग्रैंड रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. दर्शक सिंघम एक्टर की 75वीं रेड देखने के लिए धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.
रेड ने एडवांस बुकिंग में बेच डाले इतने टिकट
नंबर एग्रीगेटिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रेड 2 ने 59693 टिकटें बेचीं, जिससे पहले दिन 1.69 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ब्लॉक बुक की गई सीटों को जोड़ने के साथ, यह संख्या बढ़कर 3.13 करोड़ हो गई है. अभी फिल्म रिलीज में दो दिन बचे हैं. ऐसे में संख्या और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.
रेड 2 दर्शकों को करेगा एंटरटेन
पहली फिल्म की भारी सफलता के बाद, अजय देवगन दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गए हैं. रेड 2 का टीजर रोमांच, रहस्य और ड्रामा से भरा हुआ है. सिंघम स्टार, अमय पटनायक बनकर एक और हाई-स्टेक मिशन पर जाते हैं और झूठ का पर्दाफाश करते हैं. वहीं रितेश देशमुख विलेन के रोल में चमक रहे हैं. अधिकारी और राजनेता के बीच की तीखी नोकझोंक दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है.
रेड 2 के बारे में
रेड 2 का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और इसकी दमदार स्क्रिप्ट रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव ने लिखी है. फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और यशपाल शर्मा मेन लीड के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज ने फिल्म का समर्थन किया है. रेड 2, 2018 की हिट रेड का सीक्वल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










