'पेड्डी' ने सातवें दिन भी दिखाया दम, राम चरण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Published by : Pushpanjali Updated At : 11 Jun 2026 8:03 AM
Peddi Box Office Collection Day 7
Peddi Box Office Collection Day 7: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सातवें दिन फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कमाई 187 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 271 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
Peddi Box Office Collection Day 7: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. सातवें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि वीकेंड की तुलना में कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है.
भारत में 187 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात दिनों में ‘पेड्डी’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 187.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 222.53 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. लगातार मिल रहे दर्शकों के समर्थन की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.
विदेशों में भी दिख रहा राम चरण का जलवा
फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सातवें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 48.80 करोड़ रुपये हो गया है. दुनियाभर में ‘पेड्डी’ की कुल कमाई अब 271.33 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
तेलुगु वर्जन बना फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
फिल्म के तेलुगु वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं. सोमवार को तेलुगु भाषा में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत से अधिक रही. शाम के शो में दर्शकों की मौजूदगी और बेहतर देखने को मिली. वहीं हिंदी वर्जन में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि आंकड़े तेलुगु मार्केट के मुकाबले कम हैं.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से मिला सबसे ज्यादा समर्थन
राज्यवार कलेक्शन में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने सबसे बड़ा योगदान दिया. इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और देश के अन्य हिस्सों से भी फिल्म को अच्छी कमाई मिली. बड़े पैमाने पर दर्शकों की मौजूदगी फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है.
आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है कमाई
फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय मिली-जुली रही है, लेकिन राम चरण की स्टार पावर और दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहे हैं. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी नई रिलीज नहीं होने के कारण ‘पेड्डी’ के पास कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ेंँ: Bharat Bhhagya Vidhata: कंगना की फिल्म ने रिलीज से पहले जीता दिल, शुरुआती रिव्यू में मिली 5 स्टार रेटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










