ED ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब, जानें वजह

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है. ईडी ने ‘महादेव बेटिंग ऐप’से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरैशी को तलब किया है. एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने ‘महादेव बेटिंग ऐप’ मामले में हास्य कलाकार कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को तलब किया है.

पीएमएलए के तहत होगा इनका बयान दर्ज

खबरों की मानें तो ईडी ने ‘महादेव बेटिंग ऐप’से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेज कर जांच एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है. एजेंसी धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इनका बयान दर्ज करेगी और यह समझने की कोशिश करेगी कि ऐप के प्रवर्तकों द्वारा कथित तौर पर किए गए भुगतान और धन प्राप्ति का तरीका क्या था.

Also Read: Mahadev Book : महादेव सट्टा ऐप क्या है, जिसके लिए ईडी के रडार पर आये रणबीर कपूर सहित 17 बॉलीवुड स‍ितारे?

माना जा रहा है कि इन कलाकारों को मामले में आरोपी नहीं बनाया जाएगा. समझा जाता है कि इन कलाकारों ने महादेव ऐप का प्रचार किया और कुछ ने ऐप के एक प्रवर्तक की विदेश में हुई शादी में मेहमानों का मनोरंजन किया था.

ईडी ने अभिनेता रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के ‘महादेव’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी कर शुक्रवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्हें प्रवर्तकों के उत्पाद को ऑनलाइन प्रचारित करने के लिए रुपये मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने कपूर को छह अक्टूबर को एजेंसी के रायपुर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है. अभिनेता से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.

Also Read: ‘आप’ सांसद संजय सिंह 5 दिन की ED रिमांड पर, कोर्ट से निकलकर कहा- मोदी जितना अत्याचार करें…

ये स्टार्स हैं ईडी की जांच के घेरे में

यहां चर्चा कर दें कि महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी और मालिक सौरभ चंद्राकर की शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. कुछ स्टार्स ने वहां परफार्म भी किया था. इसमें नेहा कक्कड़, एली अवराम, विशाल डडलानी, टाइगर श्रॉफ, भारती सिंह, सनी लियोन, भाग्यश्री, पुलकित, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, कीर्ति खरबंदा, अली असगर, नुसरत भरूचा, पाक सिंगर आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola