Dil Ko Tumse Pyaar Hua: शो के ऑफएयर होने पर अक्षित सुकिजा ने तोड़ी चुप्पी, इस दिन खत्म हो जाएगी दीपिका-चिराग की स्टोरी

Updated at : 28 Jan 2025 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Dil Ko Tumse Pyaar Hua off air

Dil Ko Tumse Pyaar Hua off air

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: स्टार प्लस का सीरियल 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' के बंद होने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. शो को लेकर अब अक्षित सुकिजा ने कहा कि, मुझे नहीं आइडिया ये क्यों हुआ. ये चैनल का कॉल है.

विज्ञापन

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: स्टार प्लस का सीरियल ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ के ऑफ एयर को लेकर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है. शो में अदिति त्रिपाठी- दीपिका और अक्षित सुकिजा- चिराग का किरदार निभाते हैं. शो में हाल ही में पांच साल का लीप आया है. अब शो के लीड एक्टर अक्षित ने चैनल की ओर से शो को बंद किए जाने पर बात की. उन्होंने कहा कि सीरियल अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और उन्हें नहीं पता कि क्यों इसे बंद किया जा रहा. कहा जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड 10 फरवरी को आएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी कुछ कंफर्म नहीं किया है.

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ के ऑफ एयर होने पर क्या बोले अक्षित सुकिजा?

अक्षित सुकिजा ने इंडिया फोरम से शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ के ऑफ एयर को लेकर बात करते हुए कहा, लगता तो अनफेयर है यार, अब मैं पॉलिटिकली करेक्ट होकर बोलूं तो, यह मेकर्स का फैसला है, निर्माता का फैसला है. हम कुछ नहीं सकते, उन्होंने कुछ सोच के ही लिया होगा फैसला. जहां तक मुझे समझ आ रहा है तो कुछ गलत नहीं हो रहा. मुझे नहीं पता और क्या कूंह. जब एक्टर से पूछा गया कि क्या ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि चैनल बड़े शोज को अन्य शोज से ज्यादा फेवर कर रहे. इसपर उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता. मुझे समझ आ रहा कि आप क्या कह रहे, लेकिन मैं इसपर कुछ कह नहीं सकता. हमारा स्लॉट हमेशा से पहले वाला स्लॉट था, 7 पर हमने अच्छी टीआरपी दी है. 6:30 पर ही स्लॉट हमने जिंदा कर दिया फिर से. कुछ गलत नहीं हुआ, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो सबकुछ अच्छा चल रहा था. मैं फिर से कहूंगा कि मुझे नहीं आइडिया ये क्यों हुआ. ये चैनल का कॉल है.

दिल को तुमसे प्यार हुआ में अबतक क्या दिखाया गया

दिल को तुमसे प्यार हुआ के ट्रैक में दिखाया गया कि दीपिका ने कहा कि वह चिराग को दूसरा मौका नहीं देगी और चंदू के साथ देश छोड़ने की योजना बना रही है. दूसरी तरफ नीलिमा और लावण्या इस बात पर चर्चा करती हैं कि क्या चिराग को सच बताना चाहिए. लावण्या उसे समझाती है कि उसने ऐसा परिवार की भलाई के लिए किया. नीलिमा कहती है कि उन्हें घर में मिश्का को आने से रोकना चाहिए. बलदेव, दीपिका को विदेश में नौकरी दिलाने में मदद करने की बात कहता है. हालांकि इसके लिए दीपिका को

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola